IPL 2025 Live: MI ने गंवाया दूसरा मुकाबला, गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत

MI ने गंवाया दूसरा मुकाबला, गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत
  • आईपीएल 2025 का 9वां मुकाबला MI और GT के बीच खेला जा रहा है।
  • अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
  • गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से दर्ज की जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से मुंबई इंडियंस को मात दे दिया है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर केवल 160 रन ही बना सकी।

रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, सत्यनारायण राजू, विग्नेश पुथुर, राज बावा, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, मुजीब उर रहमान, बेवोन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।

गुजरात टाइटंस

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, अरशद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रिसिध कृष्णा, शेरफेन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर, महिपाल लोमरोर, जयंत यादव, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया, करीम जानत, गेराल्ड कोएत्ज़ी। मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़।

Live Updates

  • 29 March 2025 11:34 PM IST

    गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से अपने नाम किया मुकाबला

    आईपीएल के 9वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 36 रनों से मुंबई इंडियंस को मात दे दिया है। दोनों टीमों के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेटों के नुकसान पर 196 रन बनाए थे। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर केवल 160 रन ही बना सकी।

  • 29 March 2025 11:26 PM IST

    19 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

    मुकाबले में मुंबई इंडियंस की हार तय हो चुकी है। 19 ओवरों में टीम ने 6 विकेटों के नुकसान पर 151 रन बनाए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 6 गेंदों में 46 रनों की जरूरत है। 

  • 29 March 2025 11:18 PM IST

    17वें ओवर में आउट हुए कप्तान हार्दिक

    मुंबई इंडियंस ने रन चेज करते हुए 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपने कप्तान हार्दिक पांड्या का विकेट खो दिया है। इस दौरान पांड्या 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ओवर के अंत तक टीम का स्कोर 6 विकेटों के नुकसान पर 124 रन है। 

  • 29 March 2025 11:13 PM IST

    16वें ओवर में MI ने गंवाया पांचावा विकेट

    रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने 16वें ओवर में स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का विकेट गंवा दिया है। इस दौरान वह 48 रन बनाकर आउट हुए। ओवर के अंत में टीम का स्कोर 5 विकेटों के नुकसान पर 120 रन है। टीम को अब जीत के लिए 24 गेंदों में 77 रनों की जरूरत है। 

  • 29 March 2025 11:08 PM IST

    15 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

    मुकाबले में रन चेज करते हुए मुंबई इंडियंस ने 15 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं। अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों में 79 रनों की जरूरत है। 

  • 29 March 2025 10:58 PM IST

    13वें ओवर में मुंबई ने गंवाया चौथा विकेट

    मुंबई इंडियंस ने 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया है। इस दौरान बल्लेबाज रॉबिन मिंज 3 रन के स्कोर पर आउट हुए। 

  • 29 March 2025 10:46 PM IST

    12वें ओवर में MI को लगा बड़ा झटका

    मुंबई इंडियंस के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे तिलक वर्मा 36 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान प्रसिद्ध कृष्णा ने उनका शिकार किया। 12वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 99 रन है। 

  • 29 March 2025 10:43 PM IST

    11वें ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर

    गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 11 ओवरों में 2 विकेटों के नुकसान पर 97 रन जोड़ लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 60 गेंदों में 100 रनों की जरूरत है। 

  • 29 March 2025 10:37 PM IST

    10 ओवरों के बाद MI का स्कोर

    मुकाबले में गुजरात टाइटंस के दिए 197 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 10 ओवरों में 2 विकेट गंवा कर 86 रन बना लिए हैं। 

  • 29 March 2025 10:25 PM IST

    8 ओवरों के बाद MI का स्कोर

    मुकाबले की दूसरी पारी में 8 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 8 ओवरों में रन चेज करने के लिए मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस ने 2 विकेटों के नुकसान पर 69 रन बना लिए हैं। 

Created On :   29 March 2025 6:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story