IPL 2025 Live: लक्ष्य का पीछा करते हुए 155 रन ही जोड़ सकी PBKS, RR ने 50 रनों से मारी बाजी

- 18वें मुकाबले में आमने-सामने हैं PBKS और RR
- पंजाब किंग्स ने टॉस जीत चुनी गेंदबाजी
- RR ने PBKS के सामने खड़ा किया 206 रनों का टारगेट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रनों से बाजी मार ली है। टीम ने पंजाब के सामने 206 रनों का टारगेट सेट किया था। जिसके जवाब में पंजाब की टीम केवल 155 रन ही जोड़ सकी।
प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स
यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नितीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह, संदीप शर्मा।
इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, कुमार कार्तिकेय।
पंजाब किंग्स
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, शशांक सिंह, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
इंपैक्ट सबस्टीट्यूट
शुभम दुबे, फजलहक फारूकी, आकाश मधवाल, कुणाल सिंह राठौड़, कुमार कार्तिकेय।
Live Updates
- 5 April 2025 8:25 PM IST
12वें ओवर की आखिरी गेंद पर RR ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम काफी शानदार खेल का प्रदर्शन कर रही है। टीम ने 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। इस दौरान ओवर की चौथी गेंद पर सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने चौका जड़ अपना अर्धशतक भी पूरा किया था। 12 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 105 रन है।
- 5 April 2025 8:20 PM IST
11वें ओवर में RR को लगा पहला झटका
मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा। इस दौरान टीम के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन जो कि काफी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे, 38 रन बनाकर गेंदबाज लोकी फर्गुसन की गेंद का शिकार हो गए।
- 5 April 2025 8:05 PM IST
8 ओवरों के बाद RR का स्कोर
मुकालबे में 8 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस दौरान पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की सलामी जोड़ी क्रीज पर खड़ी है और काफी शानदार लय में खेल रही है। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने इन 8 ओवरों में टीम के लिए 69 रन बनाए।
- 5 April 2025 7:57 PM IST
खत्म हुआ पहला पॉवर प्ले
मुकाबले का पहला पॉवर प्ले खत्म हो चुका है। इस वक्त तक पहले बल्लेबाजी करने मैदान में उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बिना किसी नुकसान के 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। 6 ओवरों के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर बिना किसी नुकसान के 53 रन है।
- 5 April 2025 7:45 PM IST
तीसरे ओवर के बाद RR का स्कोर
मुकाबले में तीन ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने बिना किसी नुकसान के 21 रन जोड़ लिए हैं। पंजाब किंग्स के लिए तीसरा ओवर तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने डाला था।
- 5 April 2025 7:41 PM IST
RR ने दूसरे ओवर में बनाए केवल 3 रन
मुकाबले की पहली पारी में दो ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक राजस्थान रॉयल्स ने दूसरे ओवर में केवल 3 रन ही बना सकी। दो ओवरों में टीम ने टीम ने अपने सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल (4) और संजू सैमसन (8) के बदौलत टीम ने अपने सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल (4) और संजू सैमसन (8) के बदौलत 15 रन बनाए हैं।
- 5 April 2025 7:35 PM IST
मुकाबले की हुई शुरुआत, पहले ओवर के बाद RR का स्कोर
मुकाबले की शुरुआत हो चुकी है। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने बिना किसी नकुसान के 10 रन बना लिए हैं। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (2) और संजू सैमसन (7) ने पारी की शुरुआत की।
Created On :   5 April 2025 7:31 PM IST