IPL 2025: MI ने 8 विकेटों से अपने नाम किया मुकाबला, हासिल की सीजन की पहली जीत

- 12वें मुकाबले में MI ने 8 विकेटों से दर्ज की जीत
- वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया मुकाबला
- पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रनों पर सिमटी KKR की पूरी टीम
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में एक तरफ पांच बार की चैंपियन टीम यानी मुंबई इंडियंस ने 8 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। टूर्नामेंट के इस सीजन में टीम की ये पहली जीत थी।
मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज, विल जैक, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विग्नेश पुथुर, कर्ण शर्मा, जसप्रित बुमरा, रीस टॉपले, बेवन जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, कृष्णन श्रीजीत।
कोलकाता नाइट राइडर्स
क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, एनरिक नॉर्टजे, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, सुनील नरेन, रोवमैन पॉवेल, मयंक मारकंडे, रहमानुल्लाह गुरबाज, चेतन सकारिया।
Live Updates
- 31 March 2025 10:24 PM IST
MI ने 8 विकेटों से दर्ज की जीत
आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को मात देकर एमआई ने सीजन में अपनी पहली जीत हासिल की है।
- 31 March 2025 10:22 PM IST
सूर्या ने रचा इतिहास
मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने ओवरऑल टी-20 फॉर्मेट में 8000 रन पूरे कर लिए हैं।
- 31 March 2025 10:18 PM IST
मुंबई इंडियंस ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। एमआई ने ये आंकड़ा 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर पार किया। 12 ओवरों के बाद एमआई का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 105 रन है।
- 31 March 2025 10:15 PM IST
16 रन बनाकर आउट हुए विल जैक्स
मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लग चुका है। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर आंद्रे रसल ने एमआई के बल्लेबाज विल जैक्स को 16 रनों के स्कोर पर आउट किया। 11 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 2 विकेटों के नुकसान पर 97 रन है।
- 31 March 2025 10:10 PM IST
रयान रिकेल्टन ने जड़ा अर्धशतक
मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने रन चेज के दौरान अपना अर्धशतक पूरा किया। मुकाबले में उन्होंने ये कारनामा 10 ओवर की पहली गेंद पर किया। इस दौरान उन्होंने 50 रनों का आंकड़ा 33 गेंदो में पार किया। 10 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 89 रन है। अब उन्हें जीत के लिए 60 गेंदों में केवल 28 रनों की जरूरत है।
- 31 March 2025 10:01 PM IST
जीत की ओर तेजी से बढ़ रही MI
मुकाबले में मुंबई इंडियंस जीत की ओर काफी तेजी से बढ़ रही है। टीम ने टारगेट का पीछा करते हुए केवल 8 ओवरों में 70 रन जोड़ लिए हैं। इस दौरान क्रीज पर मौजूद रियान रिकेल्टन ने टीम के खात में 43 रनों का योगदान दिया है। वहीं, दूसरी छोर पर मौजूद विल जैक्स ने 11 रन बनाए हैं।
- 31 March 2025 9:51 PM IST
खत्म हुआ पॉवर प्ले
मुकाबले के दूसरी पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक कोलकाता नाइट राइडर्स के दिए टारगेट का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 विकेटों के नुकसान पर 55 रन बना लिए हैं।
- 31 March 2025 9:48 PM IST
KKR को मिली पहली सफलता
मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पहली सफलता छठे ओवर की दूसरी गेंद पर मिली। इस दौरान बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आंद्रे रसल का शिकार हो गए।
- 31 March 2025 9:42 PM IST
MI के सलामी जोड़ी ने मचाई तबाही
मुकाबले में मुंबई इंडियंस के सलामी जोड़ी ने तबाही मचा दी है। रोहित और रियान की सलामी जोड़ी ने मिलकर केवल चार ओवरों में 42 रन बना डाले हैं। इस दौरान रोहित ने टीम के लिए 12 रन तो रियान ने 28 रन बनाए हैं।
- 31 March 2025 9:32 PM IST
2 ओवरों के बाद MI का स्कोर
मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 2 ओवरों में बिना किसी नुकासान के 15 रन बना लिए हैं। दूसरे ओवर में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने फ्री हिट पर शानदार छक्का जड़ा था। इस ओवर में कुल 14 रन बने।
Created On :   31 March 2025 6:55 PM IST