IPL 2025 Live: MI ने 20 ओवरों में बनाए केवल 209 रन, RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत

MI ने 20 ओवरों में बनाए केवल 209 रन, RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत
  • 20वें मुकाबले में आमने-सामने हैं RCB और MI
  • मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम पर खेला जा रहा मुकाबला
  • RCB ने 12 रनों से दर्ज की जीत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 20वां मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे बड़ी टीमें यानी पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। वानखेड़े स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में आरसीबी ने 12 रनों से जीत हासिल कर ली।

मुंबई इंडिंयस

हार्दिक पंड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), कृष्णन श्रीजीत (विकेटकीपर), बेवोन-जॉन जैकब्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, विल जैक्स, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, कॉर्बिन बॉश, ट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपले, अर्जुन तेंदुलकर, मुजीब उर रहमान, जसप्रित बुमराह, सत्यनारायण राजू।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, फिल साल्ट (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, लियाम लिविंगस्टोन, क्रुणाल पंड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मनोज एस भंडागे, जैकब बेथेल, जोश हेजलवुड, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, लुंगी एनगिडी, अभिनंदन सिंह, यश दयाल, मोहित राठी।

Live Updates

  • 7 April 2025 11:25 PM IST

    RCB ने 12 रनों से हासिल की जीत

    आईपीएल 2025 के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12 रनों से जीत हासिल की। 

  • 7 April 2025 11:24 PM IST

    आखिरी ओवर में क्रुणाल ने मचाई तबाही

    मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाज क्रुणाल पांड्या ने अपनी गेंदबाजी से तबाही मचा दी है। उन्होंने इस ओवर में कुल तीन शिकार किए। तीसरा विकेट उन्होंने नमन धीर का लिया।

  • 7 April 2025 11:20 PM IST

    क्रुणाल ने दो गेंदों में झटके दो विकेट

    मुकाबले की दूसरी पारी का आखिरी ओवर क्रुणाल पांड्या डाल रहे हैं। उन्होंने अपनी स्पेल की पहली गेंद पर सैंटनर को आउट किया। वहीं, अगली गेंद पर उन्होंने दीपक चाहर को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस दौरान दीपक बिना खाता खोले पवेलियन लौटे।

  • 7 April 2025 11:18 PM IST

    आउट हुए सैंटनर

    मुकाबले के दूसरी पारी के आखिरी ओवर में एमआई के बल्लेबाज मिचेल सैंटनर 8 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान वह क्रुणाल पांड्या की गेंद पर आउट हुए। उनका कैच टिम डेविड ने लपका। 

  • 7 April 2025 11:17 PM IST

    रोमांचक हुआ मुकाबला

    मुकाबला काफी रोमांचक हो चुका है।  19 ओवरों के बाद टारगेट का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस का स्कोर 6 विकेटों के नुकसान पर 203 रन है। अब आखिरी ओवर में उन्हें जीत के लिए 19 रनों की जरूरत है। टीम की ओर से स्ट्राइक पर अभी नमन धीर और मिचेल सैंटनर मौजूद हैं। 

  • 7 April 2025 11:13 PM IST

    हार्दिक की तूफानी पारी पर लगा ब्रेक

    मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के लिए काफी शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की और केवल 15 गेंदों में 42 रन बनाए। लेकिन इसके बाद वह जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए। इस दौरान लियाम लिविंगस्टन ने उनका कैच लपका। 

  • 7 April 2025 11:09 PM IST

    अर्धशतक जड़ आउट हुए तिलक

    मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने 18वें ओवर में अपना अर्धशतक पूरा किया था। जिसके बाद अगले ओवर में वह गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की गेंद का शिकार हो गए। इस दौरान तिलक टीम के लिए 56 रन बनाकर आउट हुए। 

  • 7 April 2025 10:50 PM IST

    मुकाबले में समाप्त हुआ 15 ओवरों का खेल

    मुकाबले की दूसरी पारी में 15 ओवरों का खेल समाप्त हो चुकी है। टारगेट का पीछा कर रही मुंबई इंडियंस की टीम ने इन 15 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 157 रन बना लिए हैं। अब उन्हें जीत के लिए 30 गेंदों में 65 रनों की जरूरत है। टीम के लिए कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्रीज पर उतर कर तबाही मचा दी है। उन्होंने इस वक्त तक 8 गेंदों में 33 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके निकले हैं।

  • 7 April 2025 10:45 PM IST

    कप्तान हार्दिक ने मचाई तबाही

    टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 99 रन के स्कोर पर अपने 4 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने क्रीज पर उतर कर 14वें ओवर में तबाही मचा दी। इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। जोश हेजलवुड के इस ओवर में कुल 22 रन निकले। हार्दिक ने इस दौरान 5 गेंद खेल 400 के स्ट्राइक रेट से कुल 20 रन बनाए। 

  • 7 April 2025 10:37 PM IST

    MI ने पार किया 100 रनों का आंकड़ा

    मुकाबले में टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। टीम ने ये उपलब्धि 13वें ओवर की पहली गेंद पर हासिल की। इस दौरान टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने सुयश शर्मा की गेंद पर शानदार छक्का जड़ा और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार पहुंचाया। 

Created On :   7 April 2025 6:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story