IPL 2025 Live: RCB ने 50 रनों से अपने नाम किया मुकाबला, 17 सालों बाद चेपॉक में CSK के खिलाफ मारी बाजी

- RCB ने 50 रनों से अपने नाम किया मुकाबला
- चेपॉक के ऐतिहासिक स्टेडियम पर खेला जा रहा मुकाबला
- 17 सालों बाद चेपॉक में CSK के खिलाफ मारी बाजी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 रनों से चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे दिया है। इसी के साथ चेपॉक के मैदान पर उन्होंने अपने 17 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया है।
चेन्नई सुपर किंग्स
रचिन रवींद्र, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, शिवम दुबे, सैम कुरेन, रवींद्र जड़ेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, नाथन एलिस, खलील अहमद, विजय शंकर, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, डेवोन कॉनवे, कमलेश नागरकोटी, मुकेश चौधरी, अंशुल कंबोज, मथीशा पथिराना, गुरजापनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख दार सलाम, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, यश दयाल, अभिनंदन सिंह, मनोज भांडागे, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, नुवान तुषारा, जैकब बेथेल, मोहित राठी, स्वास्तिक चिकारा।
Live Updates
- 28 March 2025 11:13 PM IST
RCB ने 50 रनों से हासिल की जीत
आईपीएल 2025 के आठवें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 50 रनों से चेन्नई सुपर किंग्स को मात दे दिया है। इसी के साथ चेपॉक के मैदान पर उन्होंने अपने 17 साल के सूखे को भी खत्म कर दिया है।
- 28 March 2025 11:08 PM IST
19वें ओवर में जडेजा भी लौटे पवेलियन
मुकाबले के 19वें ओवर में सीएसके के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 25 रन बनाकर पवेलियन की ओर रवाना हुए। इस दौरान जोश हेजलवुड ने उनका शिकार किया। इस ओवर के अंत में टीम का स्कोर 8 विकेटों के नुकसान पर 130 रन है।
- 28 March 2025 11:03 PM IST
18वें ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
मुकाबले में 18 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। स्ट्राइक पर रवींद्र जडेजा और माही मौजूद हैं। इन 18 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 7 विकेटों के नुकसान पर 121 रन है। उन्हें अब जीत के लिए 12 गेंदों में 76 रनों की जरूरत है।
- 28 March 2025 10:51 PM IST
16वें ओवर में आउट हुए रवि अश्विन
सीएसके के दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन मुकाबले के 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर लियाम लिविंगस्टन की गेंद का शिकार हो गए। अब उनकी जगह पर महेंद्र सिंह धोनी की एंट्री हुई है। 16वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 7 विकेटों के नुकसान पर 101 रन है।
- 28 March 2025 10:48 PM IST
15 ओवरों के बाद CSK का स्कोर
मुकाबले में रन चेज करने के लिए मैदान में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 15 ओवरों में 6 विकेटों के नुकसान पर 98 रन बनाए हैं। टीम की ओर से क्रीज पर रवीद्र जडेजा (8) और रवि अश्विन (11) मौजूद हैं।
- 28 March 2025 10:33 PM IST
13वें ओवर की शुरुआती गेंद पर CSK को लगा बड़ा झटका
मुकाबले के 13वें ओवर की शुरुआती गेंद पर चेन्नई सुपर किंग्स के सेट बल्लेबाज रचिन रविंद्र 41 रन बनाकर यश दयाल का शिकार हो गए। इसके बाद दयाल ने ओवर की पांचवीं गेंद पर शिवम दुबे को बोल्ड किया। दुबे 19 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। 13वें ओवर के बाद टीम का स्कोर 6 विकेटों के नुकसान पर 81 रन है।
- 28 March 2025 10:30 PM IST
12वें ओवर के बाद सीएसके का स्कोर
मुकाबले की दूसरी पारी में 12 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। रन चेज के लिए मैदान में उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की हालत काफी गंभीर नजर आ रही है। इस दौरान उन्होंने 12 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 75 रन बनाए हैं। अब उन्हें जी के लिए 48 गेंदों में 122 रनों की जरूरत है।
- 28 March 2025 10:21 PM IST
10 ओवरों के बाद CSK का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स ने मुकाबले की दूसरी पारी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिए 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवरों में 4 विकेटों के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं। इस दौरान टीम की ओर से क्रीज पर रचिन रविंद्र और शिवम दुबे मौजूद हैं।
- 28 March 2025 10:12 PM IST
9वें ओवर में सीएसके को लगा चौथा झटका
मुकाबले के नौवें ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना चौथा विकेट सैम करन के रूप में गवां दिया। इस दौरान करन 8 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। 9 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 4 विकेटों के नुकसान पर 53 रन है।
- 28 March 2025 10:08 PM IST
8 ओवरों के बाद CSK का स्कोर
मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने पॉवर प्ले के दौरान ही अपने तीन विकेट गंवा दिए। 8 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 3 विकेटो के नुकसान पर 45 रन है।
Created On :   28 March 2025 6:50 PM IST