GT vs PBKS: सीजन की शुरुआत पंजाब किंग्स ने की जीत के साथ, गुजरात टाइटंस को मिली 11 रनों से हार, काम आई कप्तान श्रेयस और शशांक सिंह की विस्फोटक पारी

सीजन की शुरुआत पंजाब किंग्स ने की जीत के साथ, गुजरात टाइटंस को मिली 11 रनों से हार, काम आई कप्तान श्रेयस और शशांक सिंह की विस्फोटक पारी
  • गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला
  • गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस
  • दोनों ही टीम का आईपीएल 2025 में यह पहला मुकाबला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का 5वां मुकाबला पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हरा दिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार शाम को गुजरात टाइटंस के कैप्टन शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पंजाब ने कुल 20 ओवर में 243 रन ठोक डाले। जबाव में गुजरात 232 रन ही बना सकी। जिसके चलते पंजाब की टीम को 11 रनों से जीत मिली।

पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर 97 और शशांक सिंह 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। पंजाब टीम के ओपनर बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने 47 रन बनाए। वहीं, गुजरात की ओर से साई किशोर ने 3 विकेट लिए।

कैसे पंजाब के पक्ष में आया मैच

जबाव में रन चेज करते हुए गुजरात की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन ने 74 और जोस बटलर ने 54 रन बनाए। अर्शदीप सिंह ने आखिरी और निर्णायक ओवर में 2 विकेट झटके। इधर, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शेरफन रदरफोर्ड के पास विजय कुमार वैयश्क के गेंद का कोई जबाव नहीं दिखा। विजय कुमार वैयश्क ने बेहतर गेंदबाजी की। जिसके चलते भी पंजाब की जीत सुनिश्चित हुई। शुरुआत के 15 ओवर तक गुजरात की टीम मैच में पकड़ बनाए हुए थी। लेकिन विजय कुमार वैयश्क की ओर ओवर के बाद से पूरा मच बदलकर पंजाब किंग्स के पक्ष में आ गया। विजय कुमार वैयश्क ने 3 ओवर में केवल 28 रन दिए।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ​​​​​​साई सुदर्शन, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, आर साई किशोर, अरशद खान, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। पॉसिबल इम्पैक्ट प्लेयर: शेरफन रदरफोर्ड, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत और वॉशिंगटन सुंदर

पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ​​​​​​प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, अजमतुल्लाह ओमरजई, मार्को यानसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल। पॉसिबल इम्पैक्ट प्लेयर: नेहल वधेरा, प्रवीण दुबे, विजय कुमार वैयश्क, हरप्रीत बरार और विष्णु विनोद

Live Updates

  • 25 March 2025 11:29 PM IST

    पंजाब किंग्स ने 11 रनों से गुजरात टाइटंस को हराया

    पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 11 रनों से हरा दिया है। गुजरात टाइटंस की टीम ने 15 ओवर तक मैच में पकड़ बनाए रखा। लेकिन, खूब बेहतर प्रदर्शन करती रही। लेकिन विजय कुमार वैश्यक ने शानदार गेंदबाजी के चलते पंजाब किंग्स को बड़ी जीत मिली। 

    आखिरी ओवर में गुजरात की टीम के दो विकेट गिरे। जिसमें राहुल तेवतिया और शेरफन रदरफोर्ड आउट हुए। अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की। शेरफन रदरफोर्ड विजय कुमार वैश्यक की गेंद का हल नहीं निकाल पाए। वैश्यक अपनी गेंद को रदरफोर्ड के सामने वाइड लाइन के सामने रख रहे थे। जिसका जबाव रदरफोर्ड के पास नहीं था। 

  • 25 March 2025 11:07 PM IST

    जॉस बटलर हुए आउट

    टाइटंस के बल्लेबाज जॉस बटलर आउट हो गए हैं। उन्होंने 54 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 33 गेंद खेले हैं। जिसमें चार चौका और 2 छक्का शामिल है।

  • 25 March 2025 11:03 PM IST

    विजय कुमार वैश्यक ने 17वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की

    विजय कुमार वैश्यक ने 17वें ओवर में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने इस ओवर में केवल 5 रन दिए हैं। जिसमें 3 वाइड बॉल था। 

  • 25 March 2025 10:51 PM IST

    16वें ओवर में गुजरात टाइटंस का स्कोर- 182/2

    गुजरात टाइटंस ने 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16वें ओवर में कुल 182 रन बना लिए हैं। 

  • 25 March 2025 10:42 PM IST

    साई सुदर्शन 74 रन बनाकर आउट

    गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज साई सुदर्शन 74 रन बनाकर आउट हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने 41 गेंदों में 6 छक्का और 5 चौके लगाए हैं। 

  • 25 March 2025 10:18 PM IST

    साई सुदर्शन ने बनाया अर्धशतक

    साई सुदर्शन ने 32 गेंद में 51 रन पूरा कर लिया है। इस पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और चार छक्के लगाए हैं। 

  • 25 March 2025 9:57 PM IST

    गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में बनाए कुल 61 रन

    छह ओवर का खेल खत्म हो गया है। 244 रनों का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने पावरप्ले में कुल रन 61 बटोर लिए हैं। कप्तान गिल आउट हो गए हैं। 

  • 25 March 2025 9:55 PM IST

    कप्तान शुभमन गिल हुए आउट

    गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आउट हो गए हैं। उन्होंने 14 गेंद में 33 रन बनाए। जिसमें 3 छक्के और 2 चौके शामिल रहे। ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें आउट किया है। 

  • 25 March 2025 9:36 PM IST

    दूसरी पारी की हुई शुरुआत

    दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल बैटिंग करने आए हैं। टीम ने पहले ओवर में 5 रन बना लिए हैं। गुजरात की टीम को कुल 244 रनों का टारगेट मिला है। 

  • 25 March 2025 9:24 PM IST

    शशांक सिंह ने खेली विस्फोटक पारी

    पंजाब के बल्लेबाज शशांक सिंह ने 16 गेंद में 44 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। उन्होंने इस दौरान 2 छक्के और 6 चौके जड़े। आखिरी ओवर में उन्होंने 5 चौके लगाए हैं। वहीं, मोहम्मद सिराज ने आखिरी ओवर में कुल 23 रन लुटाए। 

Created On :   25 March 2025 6:52 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story