IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था माही का आखिरी मैच! पत्नी साक्षी ने दिया संकेत, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था माही का आखिरी मैच!
- पत्नी साक्षी ने दिया संकेत
- सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल के 18वें सीजन में जिधर देखो चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की ही चर्चा हो रही है। टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में माही कई वजहों से सुर्खियों में हैं। कभी माही के आउट होने पर फैन के रिएक्शन तो कभी कप्तानी की वजह से वह अकसर चर्चा का विषय बने रहते हैं। दरअसल, शुक्रवार को ऐसा माना जा रहा था कि माही सीएसके की कप्तानी कर सकते हैं क्योंकि टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के खेलने पर संदेह था। हालांकि,दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में ऋतुराज कप्तानी करते दिखाई दिए थे।
लेकिन चेपॉक के मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद माही के संन्यास की चर्चा तेज हो गई है। दरअसल, मैच के दौरान धोनी की वाईफ साक्षी धोनी अपनी बेटी जीवा से बात करते नजर आई। इस दौरान वह जीवा से "आखिरी मैच" कहती नजर आई। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, इस दौरान साक्षी की आवाज तो सुनाई नहीं दे रही थी लेकिन लोग उनका लिप रीडिंग के जरिए कयास लगा रहे हैं कि ये मुकाबला माही के आईपीएल करियर का आखिरी मैच है।
दिल्ली के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में माही की पत्नि के अलावा उनके माता और पिता भी मैदान में मौजूद थे। चूंकि धोनी के माता-पिता मैच देखने आए थे, इसलिए कई लोगों ने अनुमान लगाया कि धोनी मैच के बाद संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अपने आधिकारीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने अनोखे अंदाज में एमएस धोनी के संन्यास की अफवाहों को खारिज कर दिया। सीएसके ने एक्स पर एक मीम पोस्ट किया और उसमें लिखा, "कोई संदर्भ नहीं।"
Created On :   6 April 2025 12:58 AM IST