IPL 2025: क्रिकेट के 'एल क्लासिको' में भिड़ेंगे सीएसके और एमआई, ये हो सकती है दोनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन

- क्रिकेट के 'एल क्लासिको' में भिड़ेंगे सीएसके और एमआई
- ये हो सकती है दोनो टीमों की पॉसिबल प्लेइंग इलेवन
डिजिटल डेस्क, मुंबई। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस को आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमों में गिना जाता है। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में ये दोनों टीमें पहली बार एक दूसरे के आमने सामने नजर आने वाली है। आज चेन्नई के एमए चिदम्बरम यानी चेपॉक के मैदान में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस की टीमें भिड़ती नजर आएगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा। हालांकि टॉस शाम 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों ने रिकॉर्ड 5-5 बार खिताब जीता है। वहीं इस बार ये दोनों टीमें छठी ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए लड़ती नजर आएगी।
दोनों टीमों में किसका हेड टू हेड रिकॉर्ड बेहतर?
अब तक चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस का आमना-सामना 37 बार हुआ है। जिसमें मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 20 बार हराया है। वहीं, मुंबई इंडियंस को 17 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस तरह हेड टू हेड रिकॉर्ड में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का बेस्ट स्कोर 219 रन रहा है। जबकि मुंबई इंडियंस के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का सर्वाधिक स्कोर 218 रन है। इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस का सबसे कम स्कोर 136 रन है। चेन्नई सुपर किंग्स का मुंबई इंडियंस के खिलाफ सबसे कम स्कोर 79 रन है।
चेपॉक स्टेडियम की कैसी होगी पिच
चेन्नई और मुंबई के बीच आईपीएल के 18वें सीजन का तीसरा मैच चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा। चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिनर्स के लिए मददगार रही है और यहां बल्लेबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा है। दरअसल, गेंद बैट पर फंसकर आती है और बाउंड्री के लिए बल्लेबाजों को काफी मेहनत करना पड़ता है। बता दें कि, एम चिदंबरम स्टेडियम के ग्राउंड पर आईपीएल के कुल 77 मैच खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 46 जीते हैं, जबकि रन का पीछा करने वाली टीम ने 31 मैचों में जीत हासिल की.
मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मैंच के दौरान चेन्नई में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि खेल से पहले मौसम साफ हो जाने का IMD ने अनुमान जताया है। बता दें कि शाम के समय चेन्नई में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
CSK और MI की संभावित प्लेइंग इलेवन
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग XI- ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर),रवींद्र जडेजा, राहुल त्रिपाठी, डेवोन कॉनवे/रचिन रवींद्र, दीपक हुडा/विजय शंकर, शिवम दुबे, सैम करन, आर अश्विन, मथीशा पथिराना, खलील अहमद/अंशुल कंबोज, नूर अहमद।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI- सूर्यकुमार यादव (कप्तान),रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, रॉबिन मिंज, मिचेल सेंटनर, तिलक वर्मा, दीपक चाहर, कर्ण शर्मा, कॉर्बिन बॉश/मुजीब उर रहमान, ट्रेंट बोल्ट, वीएस पेनमेत्सा/अश्वनी कुमार।
Created On :   23 March 2025 5:07 PM IST