IPL 2025: डेब्यू मैच में अश्विनी ने रचा इतिहास, हासिल किया बड़ा मुकाम, ईशांत शर्मा की खास फेहरिस्त में हुए शामिल

डेब्यू मैच में अश्विनी ने रचा इतिहास, हासिल किया बड़ा मुकाम, ईशांत शर्मा की खास फेहरिस्त में हुए शामिल
  • 12वें मुकाबले में आमने-सामने हैं MI और KKR
  • पहले बल्लेबाजी करते हुए 116 रनों पर सिमटी KKR की पूरी टीम
  • डेब्यू मैच में 4 विकेट झटक अश्विनी ने रचा इतिहास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने हैं। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में एमआई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की पूरी टीम केवल 116 रनों पर सिमट गई। इस दौरान मुंबई इंडियंस के डेब्यूटेंट अश्विनी कुमार कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पर कहर बनकर बरपे। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अपने डेब्यू मैच में अश्विनी ने अपने चार ओवरों में 24 रन लुटाकर मुंबई इंडियंस को कुल 4 सफलताएं दिलाई। उन्होंने सबसे पहला विकेट केकेआर के कप्तान अजिंकेय रहाणे का हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने 11वें ओवर में रिंकु सिंह और मनिष पांडे को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। वहीं, अपने स्पेल का अंतिम विकेट उन्होंने 13वें ओवर में दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसल का हासिल किया था।

मुकाबले के चौथे ओवर की पहली गेंद पर जैसे ही अश्विनी ने कप्तान अजिंकेय रहाणे को आउट किया वैसे ही उन्होंने ईशांत शर्मा की एक खास फेहरिस्त में अपनी जगह बना ली। दरअसल, अश्विनी आईपीएल इतिहास में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट चटकाने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा वह मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा करने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।

आईपीएल में डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले खिलाड़ी

ईशांत शर्मा (केकेआर) बनाम आरसीबी - 2008

विल्किन मोटा (किंग्स इलेवन पंजाब) बनाम CSK - 2008

शेन हारवुड (आरआर) बनाम डीसी - 2009

अमित सिंह (आरआर) बनाम KXIP - 2009

चार्ल लैंगवेल्ट (केकेआर) बनाम आरआर - 2009

अली मुर्तज़ा (एमआई) बनाम आरआर - 2010

टीपी सुधींद्र (डीसी) बनाम सीएसके - 2012

अल्जारी जोसेफ (एमआई) बनाम एसआरएच - 2019

मथीशा पथिराना (सीएसके) बनाम जीटी - 2022

अश्विनी कुमार (एमआई) बनाम केकेआर - 2025

बन गए ऐसा करने वाले पहले भारतीय

इसके अलावा अश्विनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में अपने डेब्यू मैच में चार विकेट चटकाने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इनके पहले डेब्यू मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट केवल तीन खिलाड़ियों ने चटकाए हैं। इनमें कैरेबीयाई खिलाड़ी अल्जारी जोसेफ, ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू टाई और पाकिस्तान के शोएब अख्तर शामिल हैं। लेकिन केकेआर के खिलाफ मुकाबले में आंद्रे रसल को आउट करते ही वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

आईपीएल में डेब्यू मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

6/12 - अल्जारी जोसेफ (मुंबई इंडियंस) बनाम हैरदाबाद, 2019

5/17 - एंड्रयू टाई (गुजरात लायंस) बनाम राइजिंग पुणे, 2017

4/11 - शोएब अख्तर (कोलकाता) बनाम दिल्‍ली, 2008

4/24 - अश्विनी कुमार (मुंबई) बनाम कोलकाता, 2025*

4/26 - केवन कूपर (राजस्‍थान) बनाम पंजाब, 2012

4/33 - डेविड विसे (आरसीबी) बनाम मुंबई, 2015

Created On :   31 March 2025 9:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story