भारतीय पुरुष हॉकी टीम: एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हुआ ऐलान, पेरिस ओलंपिक में खेलने वाले 10 प्लेयर्स को मिली जगह

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम का हुआ ऐलान, पेरिस ओलंपिक में खेलने वाले 10 प्लेयर्स को मिली जगह
  • एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान
  • 10 युवा खिलाड़ियों को मिली जगह
  • चीन को टूर्नामेंट की मेजबानी का मिला मौका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों जुट चुकी है। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए हॉकी इंडिया ने भारतीय पुरुष टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें, इस टूर्नामेंट की मेजबानी चीन को दी गई है। इस बार यह टूर्नामेंट 8 सितंबर से लेकर 17 सितंबर तक चीन के इनर मंगोलिया के हुलुनबुइर में आयोजित होगी। इस टूर्नामेंट में एशिया के हॉकी खेलने वाले देश भारत, पाकिस्तान, कोरिया, मलेशिया, जापान और मेजबानी कर रहे चीन की टीम हिस्सा लेंगे।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का ऐलान हॉकी इंडिया ने अपने आधिकारीक सोशल मीडिया हैंडल के जरिए किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए उन्होंने यह जानकारी साझा की। इस टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने टीम की बागडोर अनुभवी ड्रैगफ्लिकर हरमनप्रीत के हाथों में सौंपा है। वहीं अनुभवी मिडफील्डर विवेक सागर को टीम का उपक्पतान बनाया गया है। कमाल के गोलकीपर पीआर श्रीजेश के खेल से सन्यास लेने के बाद टीम में कृष्ण बहादुर पाठक और सूरज करकेरा उनकी जगह लेंगे। इसी के साथ, डिफेंस में जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, संजय और सुमित को चुना गया है।

मिडफील्डर के रूप में, राज कुमार पाल, नीलकांत शर्मा, मनप्रीत सिंह और मोहम्मद राहील के साथ-साथ फॉरवर्ड लाइन में अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरिजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह को टीम में जगह दी गई है।

इस टूर्नामेंट के लिए सेलेक्टर्स ने ऐसा कॉम्बिनेशन तैयार किया है जिसमें पुराने खिलाड़ियो के अनुभव के साथ-साथ युवा जोश भी देखने को मिलेगा। बता दें, इस टीम में पेरिस ओलंपिक में खेल रहे 10 प्लेयर्स को भी जगह दी गई है।

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम

गोलकीपर- कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज करकेरा

फॉरवर्ड- अभिषेक, सुखजीत सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, उत्तम सिंह और गुरजोत सिंह

डिफेंडर- जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जुगराज सिंह, संजय और सुमित

मिडफील्डर- राज कुमार पाल, नीलकंठ शर्मा, विवेक सागर प्रसाद (उपकप्तान), मनप्रीत सिंह और मो. राहील मौसीन

Created On :   28 Aug 2024 12:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story