IND vs MAL Friendly Match: कमबैक हो तो ऐसा, संन्यास के बाद मैदान में लौटते ही छेत्री ने भारत को दिलाई शानदार जीत, ब्लू टाइगर्स ने 3-0 से मालदीव को दिया मात

- ब्लू टाइगर्स ने 3-0 से मालदीव को दिया मात
- संन्यास के बाद मैदान में लौटते ही छेत्री ने भारत को दिलाई शानदार जीत
- मुकाबले में छेत्री ने दागा अपना 95वां अंतराष्ट्रीय गोल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री ने बीते साल जून में इंटरनेशनल मैचों से संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन बुधवार 19 मार्च को शिलांग के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में मालदीव के खिलाफ फ्रेंडली मैच में उन्होंने कमाल की वापसी की। मुकाबले में उनके दमदार प्रदर्शन की वजह से टीम को 3-0 से जीत हासिल हुई। मालदीव के खिलाफ इस मैच में उन्होंने कप्तान के रूप में इंटरनेशनल मैचों में वापसी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया था इसके अलावा शानदार प्रदर्शन की वजह से एक बार फिर से उन्होंने सबके दिलों में अपनी जगह बना ली।
मुकाबले में भारत की ओर से मैदान में उतरे छेत्री ने काफी संयम से खेल की शुरुआत की। मैच के शुरु होने के बाद से ही टीम इंडिया काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी। हालांकि, अंत में उन्हें संघर्ष करते हुए देखा गया था। मैच में शुरुआत से ही ब्लू टइगर्स ने गेंद पर दबदबा बना लिया था लेकिन ओपन प्ले में उनकी सटीकता में कमी साफ झलक रही थी।
टीम इंडिया को पहली सफलता मैच के 35वें मिनट में हासिल हुई थी। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी राहुल भेके ने विपक्षी टीम के डिफेंस लाइन में घुंसकर कॉर्नर को बेहतरीन गोल में तब्दील कर दिया था। इसके बाद भारत को दूसरी सफलता गेम के 66वें मिनट पर हासिल हुई थी। जब लिस्टन कोलाको ने शानदार अंदाज में क्रॉस को हेड किया और गेंद को गोलपोस्ट में भेजा।
वहीं, टीम के लिए तीसरा और आखिरी गोल कप्तान सुनील छेत्री ने दागा था। बता दें, इंटरनेशनल मैचों में ये उनका 95वां गोल था। उन्होंने कोलाको के गोल करने के मजह 10 मिनट बाद मालदीव के गोलकीपर को चकमा देते हुए हेडर से गोल किया था।
Created On :   20 March 2025 12:00 AM IST