IND vs ENG T-20 Series: क्या पुणे में भारत की होगी जीत? इस मैदान पर मिला जुला रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन, जाने क्या कहते हैं आंकड़े

- क्या पुणे में भारत की होगी जीत?
- इस मैदान पर मिला जुला रहा है टीम इंडिया का प्रदर्शन
- जाने क्या कहते हैं आंकड़े
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज यानी शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज का चौथा मुकाबला खेलने उतरेगी। दोनों टीमों के बीच ये मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। बता दें, टीम इंडिया पहले दो मुकाबलों जीतने के बाद इंग्लैंड से सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। अब अगर भारत इस मुकाबले में जीतने में सफल हो जाता है तो वह सीरीज पर कब्जा जमा लेगा।
सीरीज के तीसरे मैच को लेकर लोगों के मन में सवाल खड़े हो रहे हैं कि क्या पुणे में भारत ये मुकाबला जीतेगा क्योंकि हाल ही में राजकोट के मैदान पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। तो चलिए देखते हैं पुणे के मैदान पर भारतीय टीम के पिछले मैचों के आकड़े क्या कहते हैं।
आकड़ों को देखें तो, पुणे के इस मैदान पर भारत अब तक 4 टी-20 मुकाबले खेल चुका है। जिनमें उनका प्रदर्शन मिला जुला रहा था। बता दें, इन चार मैचों में टीम इंडिया को 2 जीत तो 2 हार हाथ लगी है। हालांकि, भारत ने इतिहास में केवल एक बार ही यहां इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेला है। जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई थी।
लेकिन इसके बावजूद भारत को अपने प्रदर्शन को सुधारने की जरूरत होगी। जैसा की पिछले मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में उन्हें अपनी गलतियों को समझ कर सुधारने की जरूरत होगी। इसके अलावा टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को अपनी बल्लेबाजी को सुधारने की भी जरूरत है। क्योंकि, सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में वह अपने काबिलियत के अनुसार प्रदर्शन करने में विफल रहे हैं।
Created On :   31 Jan 2025 12:33 AM IST