जिमनास्ट ने लिया संन्यास: ओलंपिक में भाग लेने वाली देश की पहली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर ने की संन्यास की घोषणा, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी

ओलंपिक में भाग लेने वाली देश की पहली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर ने की संन्यास की घोषणा, सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी
  • दीपा कर्माकर ने लिया संन्यास
  • ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली देश की पहली महिला जिमनास्ट थी दीपा
  • सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली भारत की पहली महिला जिमनास्ट दीपा कर्माकर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है। 31 साल की भारतीय एथलीट ने वर्ल्ड स्टेज पर भारत को कई मेडल दिलाए हैं। उन्होंने सोमवार 7 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए खेल को अलविदा कहने की जानकारी दी। उन्होंने अपने पोस्ट में रिटायरमेंट की न्यूज के साथ-साथ अपने कोच और तमाम उनके सपोर्ट्स का शुक्रिया कहा है।

दीपा ने अपने पोस्ट में कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने इसमें बताया कि यह फैसला उनके लिए काफी मुश्किल था। साथ ही दीपा ने अपने रिटायरमेंट का कारन भी बताया। उन्होंने लिखा, "बहुत सोचने के बाद मैने यह फैसला लिया है कि मैं जिमनास्टिक से संन्यास ले रही हूं। यह फैसला मेरे लिए आसान नहीं था, लेकिन यही सही समय है इस खेल को अलविदा कहने का। जिमनास्टिक मेरी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा है।"

दीपा ने अपने पोस्ट में खेल से संन्यास लेने की वजह के बारे में बताया,"ताशकंद में आयोजित एशियन जिमानस्टिक चैंपियनशिप मेरे जीवन का एक एक टर्निंग पॉइंट था। मुझे तब तक लगा कि मैं अपनी बॉडी को और पुश कर सकती हूं। लेकिन कभी-कभी हमारा शरीर बताता है कि आराम का वक्त आ गया है। लेकिन दिल अभी भी नहीं मानता है।"

आगे दीपा ने पोस्ट में अपने कोच बिस्वेश्वर नंदी और सोमा के साथ-साथ त्रिपुरा सरकार, जिमनास्टिक फेडरेशन, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया समेत कई लोगों का आभार वय्कत किया है।

देश को कई पदक दिला चुकी हैं दीपा

31 साल की दीपा भारत की पहली महिला जिमनास्ट हैं जिन्होंने ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने अपने अब तक के करियर में देश को कई पदक दिलाए हैं। दीपा ने 2024 में हुए एशियन चैंपियनशिप में देश को गोल्ड मेडल जिताया था। इससे पहले उन्होंने साल 2015 ब्रॉन्ज मेडल जीता था। कर्माकर पहली बार तब नजर में आई थी जब उन्होंने 2014 में ग्लास्गो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में कांस्य पदक जीता था। साथ ही उन्होंने जिमनास्टिक विश्व कप 2018 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Created On :   7 Oct 2024 11:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story