IPL 2025: अगले साल DHONI-FAF ले सकते हैं संन्यास, खेल सकते हैं आखिरी आईपीएल, लिस्ट में भारतीय स्पिनर का नाम भी है शामिल

अगले साल DHONI-FAF ले सकते हैं संन्यास, खेल सकते हैं आखिरी आईपीएल, लिस्ट में भारतीय स्पिनर का नाम भी है शामिल
  • भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा भी अगले साल ले सकते हैं संन्यास
  • अगले कई खिलाड़ियों का हो सकता है आखिरी लीग मैच
  • धोनी अगले ले सकते हैं आईपीएल से संन्यास

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 की तैयारियां जोरो-शोरो पर चल रही हैं। आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीम खिलाड़ियों की रिलीज और रिटेंशन की लिस्ट जल्द ही जारी करेगी। अगले साल का आईपीएल काफी रोमांचक होने वाला है। आईपीएल सीजन से पहले ही रिटेन को लेकर नए नियम सामने आए हैं। अगला आईपीएल सीजन कुछ खिलाड़ियों का आखरी सीजन हो सकता है। कुछ खिलाड़ी ऐसे है, जिनकी उम्र संन्यास लेने लायक हो चुकी है। ऐसे में आइए बात करते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में...

इस लिस्ट में लेजेंड क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी टॉप पर हैं। अगला सीजन शायद उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डू प्लेसिस इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। वे भी अगले सीजन के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। माना जा रहा है कि वह भी अगले सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं। इन तीनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन आईपीएल में काफी शानदार रहा है। बात करेंगे तीनो महान खिलाड़ियों के आईपीएल करियर के बारे में...

महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सीएसके की ओर से अब तक कुल 264 मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 5,243 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने 24 अर्धशतक मारे हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। आईपीएल में अभी तक उन्होंने 363 चौके और 252 छक्के लगाए हैं। धोनी ने आईपीएल में सबसे ज्यादा मुकाबले खेले हैं। उन्होंने आईपीएल में कप्तानी करते हुए सीएसके को 5 बार खिताब जीताया है। आईपीएल में उन्होंने 14 साल में 212 मैचों में कप्तानी की है। उन्होंने 137.54 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। साल 2024 में उन्होंने कुल 14 मैच खेले हैं। धोनी की उम्र 43 साल हो गई है। वे अगले साल आईपीएल के बाद संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

फाफ डू प्लेसिस

इस लिस्ट में फाफ डू प्लेसिस ने आरसीबी की ओर से अब तक कुल 45 मुकाबले खेलते हुए 1636 रन बनाए हैं। साल 2022 में आईपीएल की नीलामी में आरसीबी ने फाफ डू प्लेसिस को खरिदा था। वहीं, 12 मार्च, 2022 में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का कप्तान बनाया गया। डू प्लेसिस ने 2018 और 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ दो आईपीएल खिताब जीते हैं। वे साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान भी हैं। उनकी उम्र 40 साल की हो गई है। वे भी अगले सीजन के बाद संन्यास ले सकते हैं।

अमित मिश्रा

दाहिने हाथ के दिग्गज गेंदबाज अमित मिश्रा ने आईपीएल में अब तक कुल 162 मुकाबले खेले हैं। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 174 विकेट्स लिए हैं। वहीं, बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 381 रन बनाए हैं। उनका आईपीएल में सबसे बहेतरीन प्रदर्शन 5 विकेट पर 17 रन का रहा है। आईपीएल में उन्होंने 4 बार चार विकेट और 1 बार 5 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2008 में उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। आईपीएल में वे लखनऊ फेंचाइजी की ओर से खेलते हैं। उनकी उम्र 41 साल हो गई है और वे भी अगले सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

अगला आईपीएल सीजन हो सकता है मजेदार?

अगले साल आईपीएल कितना मजेदार होगा और आईपीएल में कितनी चमक रहेगी, वह तो अगले सीजन में ही पता चलेगा। लेकिन अगले सीजन में कितने नए नियम होगें और कौन सा नया खिलाड़ी किस टीम में खेलेगा। वह भी देखना बहुत महत्वपूर्ण होगा। आईपीएल में उताव-चड़ाव आते रहते है और खिलाड़ियों के बीच नोक-झोक भी होती रहती है। अगले सीजन में भी यह देखने को मिलेगा।

Created On :   5 Oct 2024 12:33 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story