Commonwealth Games 2030: भारत ने पेश की साल 2030 में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए बोली, ओलंपिक्स 2036 के मेजबानी के लिए माना जा रहा बड़ा कदम

- भारत ने पेश की साल 2030 में आयोजित होने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी के लिए बोली
- ओलंपिक्स 2036 के मेजबानी के लिए माना जा रहा बड़ा कदम
- समर ओलंपिक्स 2036 की मेजबानी के लिए पीएम मोदी ने भी गड़ाए हुए हैं नजर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने साल 2036 में आयोजित होने वाले समर ओलंपिक्स की मेजबानी के अपने सपने को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी के लिए गुरुवार 20 मार्च को बोली प्रस्तुत की है।
भारत का ये फैसला साल 2036 में होने वाले समर ओलंपिक्स की मेजबानी पाने के लिए एक बड़ कदम माना जा रहा है। बता दें, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में 2036 समर ओलंपिक्स खेलों की मेजबानी करने पर नजर गड़ाए हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक, भारतीय ओलंपिक संघ ने आज से कुछ दिन पहले राष्ट्रमंडल खेलों के 2030 संस्करण की मेजबानी में अपनी रुचि व्यक्त की थी। बता दें, भारत ने साल 2010 में आखिरी बार राष्ट्रमंडल खेल की मेजबानी की थी।
खेल मंत्रालय ने खेल के इस महाकुंभ के वेन्यू के रूप में गुजरात के अहमदाबाद का चुनाव किया है। वहीं, गुजरात का ये शहर साल 2036 में आयोजित होने वाले समर ओलंपिक्स की भी मेजबानी कर सकता है।
राष्ट्रमंडल खेल महासंघ जिसे अब राष्ट्रमंडल खेल के नाम से भी जाना जाता है, आज से महज कुछ दिनों बाद मेजबानी की मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करने वाला है। जिसके बाद सीजीएफ महासभा मेजबान देश के नाम से पर्दा उठाएगा। बताते चलें, राष्ट्रमंडल खेलों की मेंजबानी की बोली लगाने के लिए बीते दिनों खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी अपनी योजना के बारे में बताया था।
Created On :   20 March 2025 11:41 PM IST