एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024: चीन को हराकर भारत एक बार फिर बना चैंपियन, पांचवी बार उठाया जीत का टाइटल

चीन को हराकर भारत एक बार फिर बना चैंपियन, पांचवी बार उठाया जीत का टाइटल
  • टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत बनी चैंपियन
  • चीन को 1-0 से दी मात
  • भारतीय खिलाड़ी जुगराज सिंह ने गेम के लास्ट मिनटों में मारा मैच विनिंग गोल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मेंस हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में मेजबान चीन को 1-0 के स्कोर मात दी। भारत और चीन के बीच हुलुनबुइर में खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल मैच में भारतीय टीम ने मेजबान चीन को हराकर पांचवी बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। भारत के जुगराज सिंह के आखिर के चंद मिनटों में किए गोल की बदौलत भारतीय टीम ने जीतने में कामयाब रही। इसी के साथ भारतीय टीम ने पांचवी बार इस टाइटल को अपने नाम कर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

मुकाबले की शुरुआत से ही चीनी टीम को भारत पर हावी होते देखा जा सकता है। चीन के इस आक्रामक रवैये से भारतीय डिफेंस बैकफुट पर आ गई थी। गेम के पहले तीन क्वाटर में भारत अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। चौथे क्वाटर के 51वें मिनट में भारतीय खिलाड़ी जुगराज सिंह ने गेम का इकलौता गोल किया। यह टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग गोल साबित हुई। फाइनल मुकाबले में सभी की निगाहें कप्तान हरमनप्रीत पर थी लेकिन इस बार उनका जादू नहीं चल सका।

फाइनल मैच के पहले क्वाटर में टीम इंडिया को दो पेनल्टी कॉर्नर का मौका मिला था, लेकिन चीन के गोलकीपर ने दोनो बार गोल होने से रोक लिया था। इसी के साथ भारतीय गोलची ने भी चीनी टीम को एक भी गोल नहीं दागने दिया।

भारतीय हॉकी टीम ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है। बता दें, इस सीरीज में भारत इकलौती टीम बन चुकी है जिसने इस टाइटल को पांचवी बर उठाया है। इससे पहले 2023 में भारतीय टीम ने मलेशिया के सामने जीत दर्ज की थी।

कितनी बार जीती है भारतीय टीम

2011- (4-2) बनाम पाकिस्तान

2016- (3-2) बनाम पाकिस्तान

2018- भारत और पाकिस्तान दोनों को विजेता घोषित कर दिया गया था।

2023- (4-3) बनाम मलेशिया

2024- (1-0) बनाम चीन

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 में भारत ने गोल्ड वहीं, चीन ने सिल्वर मेडल हासिल की है। दूसरी ओर पाकिस्तान ने इस सीरीज में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-2 से मात देकर ब्रॉन्ज मेडल को अपने नाम किया।

Created On :   17 Sept 2024 12:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story