Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ही टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच पर टूटा परेशानी का पहाड़, ट्रेनिंग सेशन को छोड़कर जाना पड़ा वापस घर, जानें क्या है वजह?

- इंडियन क्रिकेट टीम के गेंदबाजी कोच के पिता का निधन
- ट्रेनिंग सेशन छोड़कर लौटे घर
- वापस आने की अभी आधिकारिक जानकारी नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम पर चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज होने से पहले ही एक जोरदार झटका लगता नजर आ रहा है। दो दिनों में टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है और इससे पहले ही टीम इंडिया के गेंदबाजी को मोर्ने मार्कल को ट्रेनिंग सेशन छोड़कर अपने देश लौटना पड़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व दक्षिण अफ्रिका के तेज गेंदबाज घर पर व्यक्तिगत स्थिति आ पड़ी है, जिसके चलते वह वापस लौटे हैं। दरअसल, उनके पिता का निधन हो गया है, इसलिए ही वह ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही चले गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मोर्ने मॉर्केल के दुबई से घर लौटने की जानकारी दी गई है। बताया गया है कि, मोर्केल अपने पिता के निधन के चलते घर गए हैं। बीते साल सितंबर में उनको गेंदबाज कोच बनाया गया था। मॉर्केल टीम इंडिया के साथ शनिवार 15 फरवरी को दुबई गए थे और रविवार को ही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आगाज से पहले टीम इंडिया में शामिल हुए थे।
गेंदबाजी कोच कब आएंगे वापस?
भारतीय टीम सोमवार यानी 17 फरवरी को अपना दूसरा ट्रेनिंग सेशन कर रही थी तभी ही गेंदबाज के कोच नजर नहीं आ रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पिता के निधन की खबर आते ही वो तुरतं चले गए थे। वो रात को ही साउथ अफ्रीका के लिए रवाना हो गए थे। अब इंडियन टीम के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में गेंदबाजी के कोच होंगे या नहीं होंगे, इसको लेकर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। बीसीसीआई के आधिकारिक बयान के बाद ही ये साफ होगा कि मॉर्केल आने वाले दिनों में टीम में शामिल होंगे या नहीं होंगे।
Created On :   18 Feb 2025 11:41 AM IST