India vs Sri Lanka Live Updates: रोमांचक मुकाबले में 41 रनों से जीती भारतीय टीम, डिफेंडिंग चैम्पियन श्रीलंका को हराकर फाइनल में किया प्रवेश

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड का चौथा मुकाबला आज भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने डिफेंडिंग चैम्पियन श्रीलंका को एक रोमांचक मुकाबले में 41 रनों से मात दी। इस लो-स्कोरिंग रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर भारतीय टीम ने एशिया कप 2023 के खिताबी मुकाबले के लिए क्वालिफाई किया। भारतीय टीम की इस शानदार जीत में कप्तान रोहित शर्मा (53 रन) और कुलदीप यादव (4 विकेट) ने अहम भूमिका निभाई। जबकि श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेलाल्गे की फाइव विकेट हॉल और नाबाद 42 रनों की पारी बेकार गई।
Live Updates
- 12 Sept 2023 4:03 PM IST
वेलाल्गे की ड्रीम बॉल पर शुभमन हुए बोल्ड
कप्तान रोहित शर्मा के साथ शानदार शुरुआत करने वाले शुभमन गिल युवा स्पिनर दुनिथ वेलाल्गे की पहली ही गेंद पर चकमा खा गए और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल ने 25 गेंदों में 19 रनों की पारी खेली। - 12 Sept 2023 3:49 PM IST
रोहित-शुभमन की धामकेदार शुरुआत
कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी ने लगातार तीसरे मुकाबले में भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाते हुए शुरुआती 10 ओवरों में ही 65 रन जोड़ लिए। इश दौरान पहले पावरप्ले के आखिरी ओवर में रोहित शर्मा ने विपक्षी कप्तान शनाका को चार चौके लगाए।
- 12 Sept 2023 3:35 PM IST
रोहित शर्मा ने पूरे किए दस हजार वनडे रन
पारी के सातवें ओवर में एक शानदार छक्का लगातार भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने दस हजार रन पूरे किए। रोहित वनडे फॉर्मेट में विराट कोहली के बाद दूसरे सबसे तेज दस हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
- 12 Sept 2023 2:46 PM IST
आज भी नहीं खेलेंगे श्रेयस अय्यर
पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले से ठीक पहले वॉर्म-अप के दौरान चोटिल हुए श्रेयस अय्यर श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले के लिए भी उपलब्ध नहीं हैं। अय्यर टूर्नामेंट के शेष मैचों में खेल पाएंगे या फिर नहीं इसको लेकर कुछ साफ नहीं हुआ है।
- 12 Sept 2023 2:43 PM IST
शार्दुल की जगह अक्षर की एंट्री
श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बड़ा बदलाव किया है। टीम ने तेज गेंदबाज ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर की जगह लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंड अक्षर पटेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। - 12 Sept 2023 2:40 PM IST
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
Created On :   12 Sept 2023 2:33 PM IST