38th National Games: खत्म हुआ राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग कार्यक्रम, सर्विसेज ने एक बार फिर लहराया जीत का परचम, देखें टूर्नामेंट की अंकतालिका

- उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेलों का हुआ समापन
- 121 मेडल के साथ सर्विसेज पॉइंट्स टेबल के टॉप पर हुआ काबिज
- सातवें नंबर पर है मेजबान उत्तराखंड
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड की मेजबानी में खेली जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों का आज यानी शुक्रवार 14 फरवरी को समापन हुआ। आयोजन के समापन समारोह में देश के गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री मनसुख मंडाविया और पूर्व भारतीय एथलीट पीटी उषा भी शामिल हुए। इस दौरान अमित शाह ने टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि भारत 2036 में होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है।
अब अगर 38वें राष्ट्रीय खेलों की अंक तालिका पर एक नजर डाले तो, एक सीजन के गैप के बाद सर्विसेज ने फिर से टेबल के टॉप पर अपनी जगह बना ली है। सर्विसेज की टीम कुल 121 मेडल के साथ मेडल टैली के पहले पायदान पर है। इसमें उन्होंने 68 गोल्ड, 26 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं, अंक तालिका के दूसरे स्थान पर गत चैंपियन महाराष्ट्र है। जिन्होंने कुल 201 मेडल हासिल किए हैं। इनमें 54 गोल्ड, 71 सिल्वर और 76 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं।
उत्तराखंड में खेले जा रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में देशभर के कई खिलाड़ियों ने 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक शूटिंग, स्विमिंग जैसे तमाम विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। टूर्नामेंट में मेजबान उत्तराखंड ने कुल 103 पदक अपने नाम किया और टेबल के सातवें स्थान पर रहा। इसमें उन्होंने 24 गोल्ड, 35 सिल्वर और 44 ब्रॉन्ज मेडल जीता।
38वें नेशनल गेम्स में किसने जीते कितने मेडल
टीम गोल्ड सिल्वर ब्रोन्ज टोटल
सर्विसेज 68 26 27 121
महाराष्ट्र 54 71 76 201
हरयाणा 48 47 58 153
मध्य प्रदेश 34 26 22 82
कर्नाटका 34 18 28 80
तमिल नाडु 27 30 35 92
उत्तराखंड 24 35 44 103
पश्चिम बंगाल 16 13 18 47
पंजाब 15 20 31 66
दिल्ली 15 18 29 62
मणिपुर 14 16 25 55
ओडिसा 14 15 17 46
उत्तर प्रदेश 13 20 23 56
केरल 13 17 24 54
राजस्थान 9 11 23 43
गुजरात 8 10 20 38
झारखंड 7 6 12 25
आंध्र प्रदेश 7 1 6 14
जम्मू कश्मीर 5 6 13 24
अंडमान 5 3 2 10
चंड़ीगढ़ 4 6 9 19
हिमाचल प्रदेश 4 3 8 15
अरुणाचल प्रदेश 4 3 6 13
असम 3 15 16 34
छत्तीसगढ़ 3 4 9 16
तेलंगाना 3 3 12 18
गोवा 2 4 4 10
मिजोरम 2 0 1 3
बिहार 1 6 5 12
मेघालय 1 2 2 5
पुडुचेरी 0 1 1 2
नागालैंड 0 0 2 2
सिक्किम 0 0 2 2
Created On :   14 Feb 2025 8:29 PM IST