Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी-शाह सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?

रेखा गुप्ता ने ली सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी-शाह सहित कई दिग्गज नेता रहे मौजूद, इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?
  • रेखा गुप्ता ने ली शपथ
  • 6 नेताओं ने भी ली मंत्री पद के लिए शपथ
  • रामलीला मैदान में था कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी (गुरुवार) को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। इसी के साथ 6 नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथग्रहण समारोह रामलीला मैदान में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल रहे।

किन-किन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ?

प्रवेश वर्मा

आशीष सूद

मनजिंदर सिंह सिरसा

कपिल मिश्रा

पंकज कुमार सिंह

रविंद्र इंद्राज सिंह

कौन हैं रेखा गुप्ता?

रेखा गुप्ता दिल्ली के शालीमार बाग से विधायक हैं। उन्हें 68,200 वोट मिले। रेखा गुप्ता ने आप नेता बंदना कुमारी को 29,595 वोटों से हराया है। रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी। साथ ही, मौजूदा समय में वह देश की दूसरी सीएम बनने जा रही हैं। वहीं, बीजेपी की ओर से इस वक्त रेखा गुप्ता पहली सीएम होंगी।

हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता BJP महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं। वो दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ की सचिव और अध्यक्ष रही हैं। इसके अलावा 2007 और 2012 में उत्तरी पीतमपुरा से पार्षद चुनी गईं। हालांकि, दिल्ली में पिछले दो विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत नहीं हासिल किया था।

रेखा गुप्ता की शानदार जीत

शालीमार बाग सीट से बीजेपी की रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार बन्दना कुमारी को 29,595 वोटों से धूल चटा दी। देखें चुनाव आयोग के आंकड़े-

यह भी पढ़े -'आप' पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर रेखा गुप्ता ने कहा, 'जनता के एक-एक रुपये का हिसाब देना होगा'

Created On :   20 Feb 2025 12:28 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story