नेशनल हेराल्ड केस: भाजपा कर रही लोकतंत्र को खत्म...बदले की भावना से ले रही एक्शन, सोनिया और राहुल के खिलाफ चार्टशीट दाखिल होने पर भड़के कांग्रेस नेता

भाजपा कर रही लोकतंत्र को खत्म...बदले की भावना से ले रही एक्शन, सोनिया और राहुल के खिलाफ चार्टशीट दाखिल होने पर भड़के कांग्रेस नेता
  • नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के आला नेताओं के खिलाफ दर्ज हुई चार्टशीट
  • कांग्रेस ने बीजेपी पर लगाया बदले की राजनीति करने का आरोप
  • राशिद अल्वी ने केंद्र सरकार पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और सैम पित्रोदा के खिलाफ चार्टशीट दाखिल की है। इस मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर हमलावर है। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता राशिद अल्वी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस परिवार से डरी हुई है। उसे लगता है कि अगर बीजेपी को कोई हटा सकता है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

कांग्रेस को डराना चाहती है बीजेपी

राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को डराना चाहती है और कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो कई बार कह चुके हैं कि वह कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। देश में इस तरह का बयान क्या ठीक है। राशिद अल्वी ने कहा कि भाजपा बदले की भावना से काम कर रही है। देश का बच्चा-बच्चा जानता है कि ईडी, सीबीआई केंद्र सरकार के इशारों पर काम कर रही है। भाजपा गांधी परिवार को बदनाम कर रही है। इस मामले में जब अदालत कांग्रेस परिवार को 10 से 15 साल बाद बरी कर देगी तो भाजपा क्या जवाब देगी।

भ्रष्टाचारी बने हुए हैं मंत्री

कांग्रेस नेता ने कहा क‍ि भाजपा मीडिया के जरिए कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है। उन्होंने कहा कि संविधान का आर्टिकल 14 कहता है कि देश में हर आदमी कानून के सामने बराबर है। लेकिन, जिन लोगों पर भाजपा भ्रष्टाचार का आरोप लगाती रही है, वे आज इनकी पार्टी में हैं और मंत्री बने हुए। आर्टिकल 14 उनके लिए खामोश हो जाता है। निश्चित तौर पर जो हो रहा है वह बदले की भावना से हो रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस चार्जशीट में उन लोगों के नाम भी दिए हैं जो गांधी परिवार के नजदीक हैं।

भाजपा को एहसास होना चाहिए कि आप के हाथों में हमेशा ताकत नहीं रहेगी। कल विपक्ष की सरकार बनती है तो वह भी यही काम करता है तो आपको कैसा महसूस होगा। जिस तरह के कदम भाजपा उठा रही है उससे लोकतंत्र खत्म हो रहा है।

Created On :   16 April 2025 1:17 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story