महाराष्ट्र सियासत: पहले औरंगजेब की कब्र और अब अवैध दरागाह पर गरमाया माहौल, बुलडोजर एक्शन पर संजय राउत बोले- 'दंगों की ताक में रहती है BJP', जानें पूरा मामला

- महाराष्ट्र में गरमाई सियासत
- संजय राउत ने बीजेपी को घेरा
- लगाया गंभीर आरोप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में एक बार फिर माहौल गरमाता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में औरंगजेब की क्रब को लेकर नागपुर में हिंसा भड़क उठी तो वहीं अब नासिक में अवैध दरगाह को लेकर विवाद बढ़ गया। दरअसल, मंगलवार की रात नगर निगम और पुलिस टीम दरगाह को हटाने के लिए बुलजोडर लेकर पहुंची। इस बीच लोगों ने उनपर पत्थर बरसा दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसी मामले पर अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि दंगे कब और कहां करवाने हैं बीजेपी इसी के इंतजार में रहती है।
संजय राउत का आरोप
संजय राउत ने बीजेपी पर कड़ा निशाना साधते हुए कहा कि जिनके पास सत्ता है वे अब भी हमसे डरते हैं। आज दरगाह हटाओ अभियान किया गया, आज हमारी बड़ी सभा है। हमारी तरफ से लोगों का ध्यान अपनी ओर करने के लिए यह काम किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि यह एक्शन बाद में भी की जा सकती थी। 15 दिन पहले ही यह तय हो गया था कि आज के दिन कार्रवाई होगी।
पुलिस उपायुक्त ने दी अहम जानकारी
पुलिस उपायुक्त किरण कुमार चव्हाण ने बताया कि 1 टीम अवैध निर्माण हटाने के लिए आई थी, लेकिन उसी समय भीड़ ने विरोध करना प्रारंभ कर दिया। दरगाह के ट्रस्टी और एक प्रमुख नागरिक उन्हें समझाने गए, लेकिन उन्होंने उनकी बात अनसुनी कर दी और प्रमुख नागरिक और पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पुलिस ने जानकारी दी कि कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
31 पुलिसकर्मी घायल
जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा, 57 संदिग्धों की मोटरसाइकिलें जब्त की हीं। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, 31 पुलिस और स्टाफ अधिकारी जख्मी हैं।
Created On : 16 April 2025 10:41 AM IST