सियासी फेरबदल के संकेत: उत्तराखंड की धामी सरकार में कभी भी हो सकता है फेरबदल , कई मंत्रियों के बदल सकते है विभाग

उत्तराखंड की धामी सरकार में कभी भी हो सकता है फेरबदल , कई मंत्रियों के बदल सकते है विभाग
  • मुलाकातों के सियासी मायने
  • दिल्ली में डटे सीएम पुष्कर धामी
  • राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष और नए मुख्य सचिव भी तय होना है

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। उत्तराखंड में धामी सरकार में कभी भी फेरबदल हो सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के बाद सीएम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाना और वहीं रुकना, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी के बयान के बाद धामी कैबिनेट में जल्द बदलाव की संभावना हैं। साथ ही कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदलें जा सकते है। चर्चा है कि मसला सिर्फ कैबिनेट विस्तार तक सीमित नहीं है। कुछ मौजूदा मंत्रियों के विभागों में अदला-बदली भी हो सकती है। बीजेपी नेतृत्व को राज्य में नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी फैसला लेना है। नए मुख्य सचिव भी तय होने हैं।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने जोर देकर मीडिया को बताया कि धामी कैबिनेट में विस्तार होना तय है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि मुख्यमंत्री इस पर जल्द निर्णय करेंगे। भट्ट का बयान ऐसे समय आया है जब सीएम धामी दिल्ली प्रवास पर है। आशंका लगाई जा रही है कि सीएम धामी आज शनिवार को भी दिल्ली में ठहर सकते है। आपको बता दें धामी कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात कर सकते है।

इसे लेकर सांसद बलूनी ने कहा कि मैंने अपनी बात उचित पार्टी फोरम पर मजबूती के साथ रख दी है, जो किसी बड़े फैसले की ओर संकेत कर रहे हैं। सीएम का दिल्ली में रुकना और केंद्रीय नेताओं से उनकी प्रस्तावित मुलाकातों के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

Created On :   8 March 2025 2:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story