कांग्रेस का प्रोटेस्ट: कांग्रेस का देशभर में विरोध प्रदर्शन, हाथों में बैनर लेकर लगाए जोरदार नारे, हिरासत में कार्यकर्ता, जानें प्रोटेस्ट में अब तक क्या हुआ?

- कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन
- बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात
- सुप्रिया श्रीनेत का केंद्र पर निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। जिसको लेकर कांग्रेस में गुस्सा देखने को मिल रहा है। पार्टी ने ईडी के खिलाफ देशभर में बुधवार (16 अप्रैल) को विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के ऊपर से निकलने की कोशिश कर रहे हैं। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया है। चलिए जानते हैं अब तक इस प्रदर्शन में क्या-क्या हुआ?
Congress launches massive protest against ED, calls chargesheet against Gandhis 'politically motivated'Read @ANI Story | https://t.co/swwCdHSVIy#Congress #Chargesheet #Protest #Gandhis pic.twitter.com/XuFj8Ldo9K
— ANI Digital (@ani_digital) April 16, 2025
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
दिल्ली के अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया। कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन के अंतर्गत राज्यों में प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालयों के सामने और जिला स्तर पर केंद्र सरकार के कार्यालयों के सामने प्रदर्शन कर रही है।
हिरासत में कांग्रेस कार्यकर्ता
केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पार्टी कार्यालय के बाहर हिरासत में लिया।

हाथों में बैनर-झंडे और जोरदार नारेबाजी
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी। उन्होंने कहा, 'जब-जब मोदी डरता है पुलिस को आगे करता है', 'राहुल तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं।'
#WATCH | Delhi: Congress workers hold a protest against Central Government and Central agencies, outside their party office. They have now been detained by Police. pic.twitter.com/ZPajzOFMD5
— ANI (@ANI) April 16, 2025
'जानबूझकर बनाया जा रहा है निशाना'
कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि यह राजनीति से प्रेरित मामला है। हमें न्याय व्यवस्था पर भरोसा है। हम कानूनी तरीके से लड़ेंगे। राहुल गांधी और सोनिया गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। विपक्ष की आवाज दबाने के लिए ऐसा किया गया है।
सुप्रिया श्रीनेता का केंद्र पर निशाना
कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि हमारे लोग आक्रोशित हैं, जनता आक्रोशित है, कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हैं। 12 साल पुराने झूठे मामले में आपको चार्जशीट दाखिल करने की याद आखिरी दिन आई। आपने चार्जशीट में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए, जबकि एक पैसे का लेन-देन नहीं हुआ, एक भी संपत्ति हस्तांतरित नहीं की गई, जबकि यंग इंडिया एक गैर-लाभकारी संगठन है। सच्चाई यह है कि यह नरेंद्र मोदी की बदले की राजनीति है। हम इसका सामना अदालत में करेंगे। लेकिन आप लोगों का गुस्सा, हमारे कार्यकर्ताओं का गुस्सा देख सकते हैं। यह दर्शाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमारे नेताओं और हमारे द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों से डरते हैं। वह कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे से डरते हैं। राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति हैं जो आपसे नहीं डरते। यह एक फर्जी मामला है। राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों ने आपकी पोल खोल दी है।
Created On :   16 April 2025 3:27 PM IST