Delhi CM Oath Ceremony: 'सभी वादों को करना है पूरा..', CM पद के लिए शपथ लेने से पहले बोलीं रेखा गुप्ता, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उठाए जाएंगे ये कदम

सभी वादों को करना है पूरा.., CM पद के लिए शपथ लेने से पहले बोलीं रेखा गुप्ता, भ्रष्टाचारियों के खिलाफ उठाए जाएंगे ये कदम
  • रेखा गुप्ता ने किया वादों को पूरा करने का दावा
  • शपथग्रहण समारोह आज
  • रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में लेंगी शपथ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता आज यानी गुरुवर (20 फरवरी) को दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने जा रही हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि वह पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगी। साथ ही, उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार किया है उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।

आपको बता दें कि आज रामलीला मैदान में बीजेपी नेता रेखा गुप्ता दोपहर 12:35 पर शपथग्रहण करेंगी। समारोह के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में एनडीए के दिग्गज नेता भी शामिल होंगे।

सभी वादे पूरे करेंगे- रेखा गुप्ता

रेखा गुप्ता ने कहा कि मुझे एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। मैं PM मोदी और शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने मुझ जैसी साधारण परिवार से आने वाली बेटी पर भरोसा जताया। मैं अपनी पूरी क्षमता, ताकत और ईमानदारी के साथ जिम्मेदारी को निभाऊंगी। मेरी पहली प्राथमिकता हमारी पार्टी द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करना है और दूसरी प्राथमिकता यह है कि हमारे सभी 48 विधायक टीम मोदी के रूप में काम करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं दिल्ली की मुख्यमंत्री बनूंगी। हमने जनता से जो-जो वादे किए हैं उसे पूरा किया जाएगा।

भ्रष्टाचारियों के लिए क्या है सीएम का प्लान?

आज सीएम पद के लिए शपथ लेने जा रहीं बीजेपी नेता ने कहा कि दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि एक चमत्कार है। बहनों के जीवन में एक नया अध्याय है। आज यदि रेखा प्रदेश की मुख्यमंत्री बन कर काम कर सकती है तो मुझे लगता है हर बहन के लिए रास्ते हैं। हमने दिल्ली से जो वादे किए हैं उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी। जिसने भी भ्रष्टाचार किया है उसे एक-एक रुपए का हिसाब देना होगा।

Created On :   20 Feb 2025 8:41 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story