बिहार दौरा: 'डोनाल्ड ट्रंप ने स्टॉक मार्केट की धज्जियां उड़ा दी', अमेरिकी सरकार के टैरिफ पर राहुल गांधी का तीखा हमला

डोनाल्ड ट्रंप ने स्टॉक मार्केट की धज्जियां उड़ा दी, अमेरिकी सरकार के टैरिफ पर राहुल गांधी का तीखा हमला
  • अमेरिका के टैरिफ पर सियासत तेज
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी का तीखा हमला
  • अमेरिकी राष्ट्रपति को स्टॉक मार्केट पर घेरा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा सभा करीब है। इससे पहले राजनीतिक वोटर्स को रिझाने के लिए पूरा फोकस कर रहे हैं। इस सिलिसिले में बिहार में बेगूसराय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'पलायन रोको, नौकरी दो' में हिस्सा लिया है। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और शिक्षा समेत अहम मुद्दों पर युवाओं को साधा। इस दौरान उन्होंने बताया कि हाल ही में वे दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के पॉडकास्ट में शामिल हुए थे। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया कि उनके परदादा पंडित नेहरू असल में प्रधानमंत्री, नेता या स्वतंत्रता सेनानी थे।

राहुल गांधी ने पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर की चर्चा

इस सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि जब उन्होंने इस पर सोचना शुरू किया, तो उन्हें अहसास हुआ कि उनके परदादा नेहरू और महात्मा गांधी दोनों सच्चाई से गहरा जुड़ाव रखते थे। उन्होंने आगे कहा कि यही विचारधारा अंबेडकर, सावित्रीबाई फुले, भगवान बुद्ध, गुरु नानक, कबीर और नारायण गुरु में भी दिखती है। सभी सच्चाई और न्याय की राह पर चले।

राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय संविधान कोई नई चीज़ नहीं है, बल्कि यह हज़ारों साल पुरानी उस सोच का विस्तार है, जिसमें समानता और न्याय की भावना है। संविधान में अंबेडकर, फुले और नेहरू जैसे महापुरुषों की सोच झलकती है। उन्होंने यह भी कहा कि सावरकर की सोच इसमें शामिल नहीं है क्योंकि वो "सच्चाई की राह पर नहीं चल सके।"

राहुल गांधी ने अमेरिकी स्टॉक मार्केट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां से करोड़ों का फायदा तो हुआ, लेकिन आम लोगों को उसका कोई लाभ नहीं मिला। भारत में भी यही स्थिति है। सिर्फ गिने-चुने लोगों को आर्थिक लाभ होता है।

जाति जनगणना के मुद्दे पर की चर्चा

उन्होंने दो उदाहरण दिए: एक ऑर्थोपेडिक सर्जन और एक IIT प्रोफेसर। उन्होंने बताया कि दोनों में काबिलियत है, लेकिन अगर वो पिछड़े वर्ग (OBC/EBC) से आते हैं तो सिस्टम उन्हें आगे नहीं बढ़ने देता। बैंक लोन नहीं मिलता, अस्पताल नहीं खोल सकते, और सरकारी अफसरशाही उनका रास्ता रोकती है।

राहुल गांधी ने कहा कि तेलंगाना में जाति जनगणना हुई, जिससे यह साफ हुआ कि सरकारी बैंकों से जिन लोगों को लोन मिलता है, उनमें EBC, OBC या दलित समुदाय के लोग नहीं होते। इन बैंकों के मालिक, CEO और मैनेजमेंट में भी इन वर्गों का प्रतिनिधित्व नहीं है। वह लगभग शून्य है।

Created On :   7 April 2025 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story