Maharashtra Politics: 'धारावी में वीडियो बनाने के लिए एक यूट्यूबर के तौर पर आए थे राहुल गांधी', शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 मार्च को मुंबई के धारावी पहुंचे थे। जिस पर अब शिवसेना नेता संजय निरुपम ने तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी बीते दिन मुंबई में कांग्रेस नेता के तौर पर नहीं बल्कि, एक वीडियो बनाने वाले यूट्यूबर के तौर पर आए थे।
शिवसेना नेता संजय निरुपम ने कहा, "राहुल गांधी कल मुंबई में कांग्रेस नेता के तौर पर नहीं बल्कि धारावी में वीडियो बनाने के लिए एक यूट्यूबर के तौर पर आए थे। मुंबई कांग्रेस की हालत खराब होती जा रही है, लेकिन उनके नेता वीडियो बनाने में ज्यादा व्यस्त हैं। मुंबई में पार्टी सिर्फ वोटों से ही नहीं बल्कि पैसों से भी दिवालिया हो गई है। मुंबई कांग्रेस कार्यालय ने कई महीनों से किराया नहीं दिया है, उन पर 5 लाख रुपये का बिजली बिल भी बकाया है। राहुल गांधी चाहते तो यहां अपने नेताओं से मिल सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। यहां तक कि जब मैं 4 साल तक कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष था, तब भी मैंने ऐसा कभी नहीं होने दिया।"
धारावी पहुंचे थे राहुल गांधी
धारावी पुर्नवास परियोजना को लेकर राहुल गांधी बीते दिन गुरुवार को धारावी में लोगों से मुलाकात की। साथ ही, राहुल गांधी अडानी समूह की पुनर्विकास साइट का भी दौरा किया। जहां काम जारी है। विधानसभा चुनावों में राहुल गांधी ने धारावी का मुद्दा उठाया था। महाराष्ट्र कांग्रेस धारावी रीडेवलपमेंट को एशिया का सबसे बड़ा घोटाला बताती आई है। धारावी के रीडेवलपमेंट के लिए अडानी समूह ने बोली लगार 5,069 करोड़ रुपये में बोली लगाकर टेंडर हासिल किया है। जिस पर भी कांग्रेस लगातार तंज कसती रहती है।
Created On :   7 March 2025 11:01 PM IST