RJD का प्रदर्शन: राबड़ी देवी ने विधानसभा के बाहर RJD विधायकों के साथ किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ लगाए नारे, कानून व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

  • नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • राबड़ी देवी ने पार्टी एमएलए के साथ किया प्रोटेस्ट
  • सरकार पर जमकर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता राबड़ी देवी ने सोमवार (17 मार्च) को विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में आरजेडी के कई विधायक शामिल थे। यह प्रोटेस्ट बिहार की खराब कानून व्यवस्था को लेकर था। मीडिया से बात करते हुए राबड़ी देवी ने कहा कि सरकार बोलती है कानून व्यवस्था ठीक है लेकिन कहां ठीक है? बस इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने हाल ही में पुलिस कर्मियों पर हुए हमलों का भी मुद्धा उठाया।

सरकार से पूछे सवाल

राबड़ी देवी ने दावा किया कि राज्य में होली के दौरान 2 दिनों में 22 लोगों की हत्या हुई है। तो हर दिन कितने लोगों की होती होगी? सरकार तो कहती है कि कानून व्यवस्था ठीक है लेकिन कहां ठीक है? राबड़ी देवी ने सवाल किया कि जब राज्य में पुलिस अधिकारी ही मारे जा रहे हैं तो आम जनता कैसे सुरक्षित हो सकती है?

अररिया में एएसआई की हत्या?

अररिया में एएसआई राजीव रंजन एक वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने शादी के समारोह पहुंचे थे। इस दौरान अपराधी के सहयोगियों ने राजीव रंजन पर हमला कर दिया। जिससे उन्होंने अपनी जान गंवा दी।

मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह का मर्डर

मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह दो परिवारों के बीच झगड़ा सुलझाने गए थे। इस वक्त एक आरोपी ने उनपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद आरोपी ने ASI को 30 से 40 मीटर तक घसीटा। इलाज के दौरान संतोष सिंह ने दम तोड़ दिया।

Created On :   17 March 2025 4:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story