गुजरात: पटेल -नेहरू की सोच एक, खड़गे ने कहा पटेल की सोच ही कांग्रेस की विरासत

- अहमदाबाद में सरदार पटेल स्मारक में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक
- पटेल और नेहरू की सोच एक-खड़गे
- बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना
डिजिटल डेस्क,अहमदाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गुजरात में आयोजित पार्टी के अधिवेशन में कहा सरदार वल्लभभाई पटेल और पंडित जवाहरलाल नेहरू की सोच एक ही थी। नेहरू-पटेल के संबंधों को लेकर खड़गे ने बीजेपी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा ये लोग दोनों नेताओं के संबंधों का दुष्प्रचार कर रहे है। खड़गे ने पटेल को लेकर कहा दोनों की एक जैसी सोच होने के चलते ही पटेल ने संघ पर प्रतिंबध लगाकर कांग्रेस का नाम दुनिया में रोशन किया। सरदार पटेल के दिखाए रास्ते पर चलकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। नेहरू ,पटेल को भारत की एकता का संस्थापक कहते थे।
आपको बता दें कांग्रेस का अधिवेशन शाहीबाग में सरदार पटेल स्मारक परिसर में आयोजित हो रहा है। पार्टी अधिवेशन के पहले दिन कांग्रेस कार्य समिति की बैठक हुई। अधिवेशन के पहले दिन संपन्न हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में खड़गे ने कहा सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़कर देश के बुनियादी मुद्दों से ध्यान भटकाने का काम आज के दौर में हो रहा है। आज कुछ धनवान लोगों द्वारा देश के संसाधनों पर कब्जा करते हुए शासन को कंट्रोल करने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा इस साल 31 अक्टूबर को सरदार पटेलज की 150वीं जयंती को देश भर में उल्लास से मनाएंगे।
अहमदाबाद में सरदार पटेल स्मारक में हुई सीडब्ल्यूसी की बैठक में खड़गे ने कहा पिछले कई सालों से कई राष्ट्रीय नेताओं को लेकर एक सोचा समझी साजिश चली जा रही है, दोनों के संबंधों को इस तरह पेश किया जा रहा है जैसे दोनों एक दूसरे के खिलाफ थे। जबकि सच्चाई ये है कि नेहरू-पटेल एक ही सिक्के के दो पहलू थे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा।
Created On :   8 April 2025 6:25 PM IST