कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुश्किलें बढ़ी, ईडी समन के बाद बिगड़ता जा रहा है स्वास्थ्य

- सोनिया हेल्थ अपडेट
डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोरोना के बाद हालत कैसी है, इसी को लेकर कांग्रेस की ओर से सोनिया का हेल्थ अपडेट जारी किया है।
A statement on Congress President’s health condition. pic.twitter.com/4tVBtgyhEi
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 17, 2022
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने हेल्थ अपडेट जारी करते हुए बताया है कि 12 जून को सोनिया गांधी की नाक से खून आया था। उसी समय सोनिया गाँधी को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोनिया गांधी अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष गांधी को लॉअर रेस्पिरेटरी मार्ग में फंगल संक्रमण की वजह से गुरुवार को सांस लेने में प्रोब्लम हुई थी। चिकित्सक उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।
आपको बता दें ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है। लेकिन सोनिया गांधी के बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण पेश होने की उम्मीद कम नजर आ रही है।
Created On :   17 Jun 2022 1:35 PM IST