कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का निधन, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बिगड़ी तबीयत

डिजिटल डेस्क, जालंधर। पंजाब के जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया है। वह पंजाब से गुजर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनके साथ चल रहे थे, इस दौरान उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी। जिनके बाद उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिए फगवाड़ा के विर्क हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक 76 वर्षीय संतोख सिंह का निधन हार्ट अटैक की वजह से हुआ। यात्रा आज सुबह 7 बजे से लुधियाना के लोडोवाल से शुरू हुई थी। इस दौरान करीब 8 बजकर 45 मिनट पर राहुल गांधी के साथ चल रहे संतोख सिंह अचानक जमीन पर गिर गए, जिसके बाद उन्हें फौरन एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया। सांसद की तबीयत खराब होने पर राहुल ने यात्रा को तुरंत रोका और सीधे हॉस्पिटल पहुंचे। जहां उन्होंने संतोख सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023
— ANI (@ANI) January 14, 2023
पंजाब सीएम भगवंत मान और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जताया दुख
पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और जलंधर से सांसद संतोख सिंह के निधन पर राज्य के सीएम भगवंत मान ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, 'जालंधर से कांग्रेस के सांसद संतोख सिंह चौधरी के असामयिक निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।'
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023
वहीं लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कांग्रेस सांसद के निधन पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'जालंधर से लोकसभा सांसद श्री संतोख सिंह जी के निधन पर शोक व्यक्त करता हूं। सुदीर्घ सार्वजनिक जीवन में जनहित के मुद्दों पर वे सदैव मुखर रहे। सदन में अनुशासन से अपनी बात रखना उनके व्यक्तित्व की खासियत थी। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
— Om Birla (@ombirlakota) January 14, 2023
अंतिम संस्कार के बाद शुरू होगी यात्रा
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 14, 2023
इस घटना के बाद फिलहाल के रूकी भारत जोड़ो यात्रा आज पूरे दिन रूकेगी या फिर दोबारा शुरू होगी, इसके बारे में कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह ने इस बारे में मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'अभी के लिए यात्रा रोक दी गई है।' अमरिंदर सिंह के मुताबिक, यात्रा कल दिवंगत संतोख सिंह के अंतिम संस्कार के बाद शुरु होगी।' बता दें कि तामिलनाडू के कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा करीब 35 सौ किलोमीटर चलकर 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी। जहां राहुल गांधी तिरंगा फहराकर यात्रा को समाप्त करेंगे।
Created On :   14 Jan 2023 9:32 AM IST