देवभूमि में बीजेपी ने उतारे अपने दिग्गज, प्रचार में जुटे नड्डा, शाह और योगी

- बीजेपी का चुनावी प्रचार
डिजिटल डेस्क, शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में मतदान होने में कुछ दिन ही बचे है। उससे पहले चुनावी प्रचार में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देवभूमि में जनसभाओं को संबोधित कर रहे है। और मतदाताओं से बीजेपी के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जो परिवारवाद से ग्रसित है। दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी है जिसका एकमात्र काम, भारत को दुनिया में और हिमाचल को देश में प्रथम बनाना है
आपके(जनता) सामने दो विकल्प हैं। एक तरफ कांग्रेस पार्टी है जो परिवारवाद से ग्रसित है। दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा पार्टी है जिसका एकमात्र काम, भारत को दुनिया में और हिमाचल को देश में प्रथम बनाना है: एक जन रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/PT6kXJ2jUO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2022
हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए, विकास की गति को तेज करने के लिए, नौजवानों के लिए, रोजगार के लिए, माताओं और बहनों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए डबल इंजन की सरकार फिर से बननी चाहिए
हिमाचल प्रदेश को सुरक्षित रखने के लिए, विकास की गति को तेज करने के लिए, नौजवानों के लिए, रोजगार के लिए, माताओं और बहनों के सम्मान और स्वावलंबन के लिए डबल इंजन की सरकार फिर से बननी चाहिए: हमीरपुर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/Nrw082JLfK
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2022
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बिलासुपर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के 75 साल हो गए हैं, हमारी परवाह कौन करता था? उस समय के प्रधानमंत्री यहां गर्मी के मौसम में राजनीतिक पर्यटन के लिए आते थे। राज्य की चिंता कभी नहीं करते थे और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके साथ खड़े हैं।
आजादी के 75 साल हो गए हैं, हमारी परवाह कौन करता था? उस समय के प्रधानमंत्री यहां गर्मी के मौसम में राजनीतिक पर्यटन के लिए आते थे। राज्य की चिंता कभी नहीं करते थे और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपके साथ खड़े हैं: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश pic.twitter.com/dVSeIuuQr3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 2, 2022
Created On :   2 Nov 2022 1:55 PM IST