Nagpur violence: 'कुछ अफवाहों के चलते पैदा हुआ धार्मिक तनाव..', नागपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की खास अपील

कुछ अफवाहों के चलते पैदा हुआ धार्मिक तनाव.., नागपुर हिंसा पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की खास अपील
  • नागपुर में भड़की हिंसा
  • प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर की तोड़फोड़ और आगजनी
  • सांसद नितिन गडकरी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महाराष्ट्र में चल रहे औरंगजेब कब्र विवाद ने सोमवार को हिंसक रुप ले लिया। सोमवार रात नागपुर के महल इलाके में दो पक्षों में हिंसा हो गई। दरअसल, विश्व हिंदू परिषद ने औरंगजेब का पुतला फूंका था, इसके बाद हिंसा भड़क गई। पुलिस के मुताबिक अफवाह फैली कि प्रदर्शनकारियों ने पुतले के साथ एक धार्मिक पुस्तक जलाई है। इससे दो पक्षों में पथराव हुआ। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। दो जेसीबी में आग के हवाले कर दिया गया।

अब इस घटना पर केंद्रीय मंत्री और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "कुछ अफवाहों के कारण नागपुर में धार्मिक तनाव की स्थिति पैदा हुई है। नागपुर शहर का इतिहास ऐसे मामलों में शांति बनाए रखने का रहा है। मैं अपने सभी भाइयों से आग्रह करता हूं कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें और शांति बनाए रखें। सड़कों पर न निकलें। कानून व्यवस्था में सहयोग करें। शांति और सद्भाव की परंपरा को बनाए रखें जिसके लिए नागपुर जाना जाता है। मैं आप सभी को आश्वस्त करता हूं कि सरकार उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी जिन्होंने गलती की है या अवैध गतिविधियों में लिप्त हैं। मुख्यमंत्री को पहले ही इस स्थिति के बारे में सूचित किया जा चुका है, इसलिए मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि अफवाहों पर ध्यान न दें। कृपया पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, प्रेम बढ़ाएं और शहर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें। यह मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है।"

'हमने नागपुर में ऐसी स्थिति नहीं देखी' - महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख

हिंसा की घटना पर महाराष्ट्र के मंत्री और राज्य भाजपा प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, "नागपुर में जो स्थिति निर्माण हुई है, जिन लोगों ने भी वो स्थिति निर्माण की है, उन पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन वहां मौजूद है। नागपुर की जनता बहुत संवेदनशील है...हमने नागपुर में कभी ऐसी घटना नहीं देखी।"

'स्थिति नियंत्रण में है' - पुलिस कमिश्नर

नागपुर पुलिस कमिश्नर का घटना पर कहा, "स्थिति नियंत्रण में है। एक तस्वीर जलाई गई थी जिसके बाद लोग जमा हुए और उनके निवेदन पर हमने कार्रवाई की। लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिलने मेरे ऑफिस भी आया था। हमने FIR दर्ज की है। घटना करीब 8:30 बजे की है। 2 वाहन जलाए गए हैं।"

Created On :   18 March 2025 1:52 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story