औरंगजेब कब्र विवाद: महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर चल रहे विवाद पर नितेश राणे का बयान, बताया हटेगी कब्र या नहीं?

महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र पर चल रहे विवाद पर नितेश राणे का बयान, बताया हटेगी कब्र या नहीं?
  • महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर चल रहा विवाद
  • कब्र हटाने की हो रही है मांग
  • नीतेश कुमार के बयान से सियासत में हलचल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद जारी है। ऐसे में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने औरंगजेब विवाद में एक बार वापस से बयान दिया है, जिससे महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है। कोंकण में जनसभा को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा है कि, औरंगजेब की कब्र को लेकर हमारी सरकार के प्रमुख वही मानसिकता है, हम तैयार हैं। कब्र हटाते समय पत्रकारों को नहीं बताया जाएगा।

नितेश राणे ने क्या कहा?

नितेश राणे ने कहा है कि, 'जब-जब हमने शिवाजी महाराज के किलों पर हुए अतिक्रमण को हटाया तो पहले अतिक्रमण को तोड़ा और फिर ब्रेकिंग न्यूज दी, हिंदू समाज को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं औरंगजेब की कब्र का कार्यक्रम होगा, जरूर होगा। जो तय हुआ है, वह होकर रहेगा। सरकार के पास 5 साल है। अभी तो हम पिच पर आए हैं, सेंचुरी मारेंगे।'

नीतेश ने दिया विवादित बयान

मंत्री नितेश राणे ने विवादित टिप्पणी देते हुए कहा कि, 'सुना है औरंगजेब की कब्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जितनी सुरक्षा बढ़ाई जाएगी उतना ही उस का कार्यक्रम करने में मजा आएगा।' उन्होंने कहा था कि हमारे पत्रकार मित्र पूछते हैं नितेश राणे जी कब्र कब निकालेंगे? निकालने के वक्त तुमको नहीं बताएंगे। यह बच्चे की बरही है क्या तुमको बुलाएंगे नाम रखने के लिए।

शिवाजी महाराज की यादें चाहिए- नीतेश

मंत्री ने आगे कहा कि, 'जब-जब हमने शिवाजी महाराज के किलों पर हुए अतिक्रमण को हटाया है तो क्या पत्रकारों को बताया है कि सुबह 5 बजे कैमरा लेकर आना? नहीं बताया ना। पहले तोड़ा और फिर आपको ब्रेकिंग न्यूज दी। इसीलिए मैं हिंदू समाज को यह विश्वास दिलाना चाहता हूं कि अभी इस सिलसिले में मैं आपको ज्यादा जानकारी नहीं दूंगा, चाहे पत्रकार कितना ही मेरे गले पर बैठ जाए, मेरे मुंह के सामने माइक रख दे, लेकिन जो तय हुआ है, वही होगा। हमें यहां स्वराज्य रक्षक शिवाजी महाराज की यादें चाहिए, स्वराज के विचार महाराष्ट्र में चाहिए।

Created On :   13 March 2025 5:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story