दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दिल्ली से करना है मुक्त, असम सीएम हिमंत सरमा ने साधा निशाना

केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को दिल्ली से करना है मुक्त, असम सीएम हिमंत सरमा ने साधा निशाना
  • 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव
  • 8 फरवरी को आएंगे दिल्ली चुनाव के नतीजे
  • सीएम हिमंत सरमा ने केजरीवाल पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी पार्टी के नेता चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पीरागढ़ी में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल और हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा।

दिल्ली को मुक्त करवाना- हिमंत सरमा

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "दिल्ली को हमें मुक्त करना है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जैसे लोगों से हमें दिल्ली को मुक्त करवाना है और दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनानी है।"

राज्य में सियासत गर्म

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।

Created On :   2 Feb 2025 9:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story