विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की राई विधानसभा क्षेत्र से बडौली ने पीछे कदम,72 वर्षीय कृष्णा गहलावत को भाजपा ने बनाया अपना उम्मीदवार

हरियाणा की राई विधानसभा क्षेत्र से बडौली ने पीछे कदम,72 वर्षीय कृष्णा गहलावत को भाजपा ने बनाया अपना उम्मीदवार
  • बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली चुनावी मैदान से हटे
  • 2019 में बीजेपी के मोहनलाल कौशिक ने जीत दर्ज की थी
  • 2014 व 2009 में कांग्रेस के जयतीर्थ ने चुनाव जीता

डिजिटल डेस्क, राई। हरियाणा विधानसभा चुनाव में राई विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, राई एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली के चुनावी मैदान से हटने के बाद 72 वर्षीय कृष्णा गहलावत को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। कृष्णा गहलावत बलवान सिंह गहलावत की पत्नी है।




2019 के विधानसभा सीट में बीजेपी के मोहनलाल कौशिक ने जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस के जय तीरथ दाहिया की हार हुई। जेजेपी के अजीत अंतिल तीसरे स्थान पर रहे। इस बार राई विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के जयतीर्थ और 2009 में कांग्रेस के जयतीर्थकी जीत हुई थी।

जयतीर्थ दहिया राई विधानसभा सीट से लगातार 2 बार कांग्रेस के विधायक रहे हैं। उनके पिता चौधरी रिजक राम दहिया 1972 में कांग्रेस प्रत्याशी और 1977 में जनता पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर निर्वाचित हुए। वह मंत्री भी रहे।

3 दशकों से अधिक समय तक सोनीपत कोर्ट में जयतीर्थ ने वकालत की। 2014 के चुनाव में इनेलो के इंद्रजीत से केवल 3 मतों से चुनाव जीते थे।

Created On :   23 Sept 2024 1:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story