Haryana Election Results 2024: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें
  • 93 मतदान केंद्र में हुई वोट काउंटिंग
  • हुआ 1031 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक पूरी कर ली है। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों के साथ हार का सामना करना पड़ा है। सब काम ठीक तरह से हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और तमाम प्रबंध किए गए थे। वोटों की गिनती को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतदान केंद्र बनाए गए थे। काउंटिंग की निगरानी करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे।

हरियाणा में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की कमान कांग्रेस के हाथो में होने के अनुमान थे। वहीं, बीजेपी हैट्रिक बनाने से चूकती नजर आ रही थी।

1031 उम्मीदवार मैदान में

हरियाणा की 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें से 930 पुरुष जबकि 101 महिलाएं थीं। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण (5 अक्टूबर) में चुनाव हुए थे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए हरियाणा में 20632 पोलिंग बूथ बनाए थे।

एग्जिट पोल रिजल्ट

एग्जिट पोल के रिजल्ट शनिवार (5 अक्टूबर) शाम आए थे। सभी न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसी के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही थी। वहीं, एक दशक बाद भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा था।

दैनिक भास्कर एग्जिट पोल

हरियाणा में विधानसभा सीटों के नतीजों पर दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में आंकड़े जारी किए थे। इन नतीजों के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की जीत होती नजर आ रही थी। एग्जिट पोल में भाजपा को 15 से 29 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी। जबकि, कांग्रेस को 44 से 54 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया था। जेजेपी की बात करें तो पार्टी के पाले में 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा आईएनएलडी को 1 से 5 सीटें मिलती दिखाई दे रही थी। आम आदमी पार्टी को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने वाली थी।

किस दलों का है गणबंधन?

बीजेपी कांग्रेस में मुख्य मुकाबला चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही था। दोनों पार्टियां 89-89 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। एक-एक सीट दोनों अपने सहयोगी दलों को दी थी। बीजेपी ने गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी जबकि कांग्रेस ने माकपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। इनके अलावा आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव में उतरी। वहीं जेजेजी(जननायक जनता पार्टी) और एएसपी (आजाद समाज पार्टी) का गठबंधन था। इसी तरह इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी थी।

Live Updates

  • 8 Oct 2024 9:23 AM GMT

    कांग्रेस कैंडिडेट मम्मन खां की बड़ी जीत

    हरियाणा की फिरोजपुर झिरका सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मम्मन खां 98441 से जीतीं हैं। उन्हें कुल 130497 वोट मिले

  • 8 Oct 2024 9:16 AM GMT

    विनेश फोगाट ने लोगों से किया वादा

    हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट ने जीत हासिल करने के बाद लोगों के हितों के लिए काम करने का वादा किया है। उन्होंने मीडिया से कहा- अब जब मैं यहां आ गई हूं तो यहीं रहूंगी। लोगों ने मुझे अपना प्यार दिया है, मुझे उनके लिए जमीन पर काम करना होगा। दोनों काम एक साथ (राजनीति और कुश्ती) करना संभव नहीं है।

  • 8 Oct 2024 9:05 AM GMT

    नारायणगढ़ सीट से कांग्रेस को मिली जीत

    हरियाणा की नारायणगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी ने 15094 वोटों से जीत हासिल की। उनके खाते में कुल 62180 आए।

  • 8 Oct 2024 8:46 AM GMT

    थानेसर सीट से कांग्रेस की जीत

    हरियाणा की थानेसर सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार अशोक कुमार अरोरा ने 3243 वोटों के साथ जीत हासिल की है। अरोरा को कुल 70076 वोट मिले।

     

  • 8 Oct 2024 8:40 AM GMT

    चार सीटों पर कांग्रेस ने पक्की की जीत- इलेक्शन कमीशन

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। इसी बीच इलेक्शन कमीशन ने जानकारी दी कि कांग्रेस ने अब तक चार सीटों पर जीत पक्की कर ली है।

    मनदीप चट्ठा (पेहोवा) 6553 वोटों से जीते

    विनेश फोगाट (जुलाना) ने 6015 वोटों से जीत हासिल की

    आफताब अहमद (नूंह)  46963 वोटों से जीते

    राम करण (शाहबाद) ने 6441 वोटों से जीत हासिल की

  • 8 Oct 2024 8:35 AM GMT

    तीन सीटों पर बीजेपी की जीत- चुनाव आयोग

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। इसी बीच इलेक्शन कमीशन ने जानकारी दी कि बीजेपी ने अब तक तीन सीटों पर जीत पक्की कर ली है। 

    पवन खरखौदा (खरखौदा) 5635 वोटों से जीते 

    डा० कृष्ण लाल मिढ़ा (जीन्‍द) ने 15860 वोटों के साथ जीत हासिल की

    विनोद भयाना (हांसी) 21460 वोटों से जीते

  • 8 Oct 2024 8:28 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने की पीएम मोदी की तारीफ

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों पर केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा- भाजपा निश्चित रूप से जीतेगी। अब तक हमें जो खबरें मिली हैं, वह उत्साहवर्धक हैं। यह पीएम मोदी द्वारा पिछले 10 वर्षों में समाज के सभी वर्गों के लिए की गई कड़ी मेहनत का परिणाम है।

  • 8 Oct 2024 8:15 AM GMT

    अंबाला में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    हरियाणा चुनाव की मतगणना के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अंबाला में मैजूद पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया। कार्यकर्ता काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। बता दें कि, चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी ने राज्य की 90 सीटों में से 51 सीटें हासिल की हैं। वहीं, अंबाला से बीजेपी कैंडिडेट अनिल विज 4168 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं।

  • 8 Oct 2024 8:11 AM GMT

    जुलाना से विनेश फोगाट की शानदार जीत

    हरियाणा की जुलाना सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट ने जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार योगेश कुमार को 5763 वोटों से हराया।



     


  • 8 Oct 2024 7:58 AM GMT

    बसपा प्रत्याशी अतर लाल रेस में आगे

    अटेली सीट से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अतर लाल 2823 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट आरती सिंह राव को भी पछाड़ दिया है।



     


Created On :   8 Oct 2024 2:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story