Haryana Election Results 2024: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें
  • 93 मतदान केंद्र में हुई वोट काउंटिंग
  • हुआ 1031 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक पूरी कर ली है। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों के साथ हार का सामना करना पड़ा है। सब काम ठीक तरह से हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और तमाम प्रबंध किए गए थे। वोटों की गिनती को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतदान केंद्र बनाए गए थे। काउंटिंग की निगरानी करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे।

हरियाणा में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की कमान कांग्रेस के हाथो में होने के अनुमान थे। वहीं, बीजेपी हैट्रिक बनाने से चूकती नजर आ रही थी।

1031 उम्मीदवार मैदान में

हरियाणा की 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें से 930 पुरुष जबकि 101 महिलाएं थीं। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण (5 अक्टूबर) में चुनाव हुए थे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए हरियाणा में 20632 पोलिंग बूथ बनाए थे।

एग्जिट पोल रिजल्ट

एग्जिट पोल के रिजल्ट शनिवार (5 अक्टूबर) शाम आए थे। सभी न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसी के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही थी। वहीं, एक दशक बाद भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा था।

दैनिक भास्कर एग्जिट पोल

हरियाणा में विधानसभा सीटों के नतीजों पर दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में आंकड़े जारी किए थे। इन नतीजों के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की जीत होती नजर आ रही थी। एग्जिट पोल में भाजपा को 15 से 29 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी। जबकि, कांग्रेस को 44 से 54 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया था। जेजेपी की बात करें तो पार्टी के पाले में 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा आईएनएलडी को 1 से 5 सीटें मिलती दिखाई दे रही थी। आम आदमी पार्टी को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने वाली थी।

किस दलों का है गणबंधन?

बीजेपी कांग्रेस में मुख्य मुकाबला चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही था। दोनों पार्टियां 89-89 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। एक-एक सीट दोनों अपने सहयोगी दलों को दी थी। बीजेपी ने गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी जबकि कांग्रेस ने माकपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। इनके अलावा आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव में उतरी। वहीं जेजेजी(जननायक जनता पार्टी) और एएसपी (आजाद समाज पार्टी) का गठबंधन था। इसी तरह इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी थी।

Live Updates

  • 8 Oct 2024 7:49 AM GMT

    रानियां से INLD कैंडिडेट 7870 वोटों से आगे

    इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की ओर से रानियां सीट के उम्मीदवार अर्जुन चौटाला 7870 वोटों के साथ रेस में आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 39015 वोट हासिल हुए हैं।

  • 8 Oct 2024 7:41 AM GMT

    कांग्रेस नेता परगट सिंह का बड़ा दावा, कहा- हरियाणा में आएगी कांग्रेस की सरकार

    हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझानों पर कांग्रेस नेता परगट सिंह ने कहा- हरियाणा में 15 सीटें ऐसी हैं, जहां अंतर 1000 से कम है और अब 3-4 राउंड की गिनती बाकी है। मुझे अभी भी भरोसा है कि कांग्रेस हरियाणा में सरकार बनाएगी और जब बात जम्मू-कश्मीर की आती है, तो कांग्रेस को और भी बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए। 

  • 8 Oct 2024 7:24 AM GMT

    कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने आंकड़ों की स्पीड को लेकर उठाए सवाल

    हरियाणा चुनाव के वोटों की गिनती के बीच इलेक्शन कमीशन काफी चर्चा में है। आंकड़ों के देरी से आने को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। इस को लेकर कांग्रेस सांसद और दलित नेता कुमारी शैलजा ने भी सवाल उठाते हुए कहा- सरकार तो कांग्रेस ही बनाएगी। वोटों की गिनती के दौर चल रहे हैं। मैं बीजेपी से कहना चाहूंगी कि सभी को धैर्य रखना चाहिए। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि डेटा इतनी धीमी गति से क्यों आ रहा है। लोकसभा चुनाव में ऐसा नहीं था। ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार, यह एक करीबी मुकाबला है।

  • 8 Oct 2024 6:53 AM GMT

    हरियाणा में यह निर्दलीय कैंडिडेट्स आगे

    हरियाणा में यह चार निर्दलीय उम्मीदवार आगे हैं। 

    अम्‍बाला छावनी से चित्रा सरवारा 545

    गन्‍नौर से देवेंद्र कादियान 19200 वोटों से आगे

    हिसार से सावित्री जिन्दल  7897 वोटों से आगे

    बहादुरगढ़ से राजेश जून  11603 वोटों से आगे

  • 8 Oct 2024 6:35 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान

    हरियाणा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। इसी बीच भारत के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक बड़ा बयान सामने आया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा- मैं जब हरियाणा से चुनाव प्रचार करके लौटा था और तब मैंने कहा था कि हरियाणा में भाजपा की शानदार विजय होगी। मैंने यह केवल ऐसे ही नहीं कह दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के कल्याण के जो काम हो रहे हैं उसका असर हरियाणा में साफ दिखाई दे रहा था।  कांग्रेस हवा में उड़ रही थी लेकिन भाजपा ने अपने कामों के आधार पर जनता से वोट मांगे। आज ऐसे परिणाम आ रहे हैं कि कांग्रेस तीसरे स्थान पर चली गई है। इन परिणामों ने ये साबित कर दिया है कि जनता ठोस कामों को ही आशीर्वाद देती है। पिछले दिनों किसानों के हित में जो काम हुए वो अभूतपूर्व हैं। कांग्रेस ने ऐसे काम कभी नहीं किए। कांग्रेस समाज को कितनी भी तोड़ने की कोशिश कर ले लेकिन उनके इरादे कभी सफल नहीं होंगे। देश, हरियाणा आज पीएम मोदी के पीछे खड़ा है।

  • 8 Oct 2024 6:27 AM GMT

    हाई प्रोफाइल सीटों का अपडेट

    हरियाणा में कुछ ऐसे नेता उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में खड़े हैं जिनके ऊपर सबकी नजर है। इनमें विनेश फोगाट (जुलाना), भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला), नायब सिंह सैनी (लाडवा), सावित्री जिंदल (हिसार) और दुष्यंत चौटाला (उचाना) के नाम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं यह प्रत्याशी अपनी-अपनी सीटों पर कितने वोटों से आगे या फिर पीछे चल रहे हैं।

    जुलाना से बीजेपी उम्मीदवार विनेश फोगाट- 35850 (+ 2147)

    गढ़ी सांपला से कांग्रेस कैंडिडेट और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा- 56875 (+41077)

    लाडवा से बीजेपी प्रत्याशी और सीएम नायब सिंह सैनी- 27562 (+ 7839)

    हिसार से निर्दलीय सावित्री जिंदल- 9246 (+5103)

    उचाना से जेजेपी उम्मीदवार और पार्टी प्रमुख दुष्यंत चौटाला-  3936 (-16937)

  • 8 Oct 2024 6:03 AM GMT

    बीजेपी ने किया 50 का आंकड़ा पार

    बीजेपी ने हरियाणा में किया 50 का आंकड़ा पार। वहीं, कांग्रेस 34 सीटों के साथ रेस में पीछे है। 

     

  • 8 Oct 2024 5:53 AM GMT

    हिसार सीट अपडेट

    हिसार विधानसभा सीट से निर्दलीय सावित्री जिंदल सबसे आगे हैं। जिंदल 3836 वोटों से कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राड़ा से आगे चल रही हैं। बता दें, जिंदल हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। वह इससे पहले हरियाणा में मंत्री भी रह चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सावित्री कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थीं। सावित्री जिंदल ने BJP से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने उनकी जगह अपने पुराने नेता और RSS से जुड़े डॉ. कमल गुप्ता को यहां से उम्मीदवार बनाया।

     

  • 8 Oct 2024 5:45 AM GMT

    जानें पार्टी के अनुसार वोट शेयर

    हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की काउंटिंग जारी है। इसी बीच इलेक्शन कमीशन ने पार्टी के अनुसार वोट शेयर बताया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार कांग्रेस का वोट शेयर सबसे ज्यादा है। दूसरी ओर बीजेपी की बात करें तो पार्टी का वोट शेयर 39.00% है। 



  • 8 Oct 2024 5:35 AM GMT

    हरियाणा में बीजेपी आगे

    हरियाणा में बीजेपी 47 सीट से आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 36 सीटें हैं। 



Created On :   8 Oct 2024 2:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story