दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा पर अहम बैठक, सीएम रेखा गुप्ता रहीं मौजूद

गृह मंत्री अमित शाह की राजधानी में कानून व्यवस्था की समीक्षा पर अहम बैठक, सीएम रेखा गुप्ता रहीं मौजूद
  • दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी रहें मौजूद
  • घटनाक्रमों, सुरक्षा चुनौतियों और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों पर चर्चा
  • गृहमंत्री, मुख्यमंत्री और दिल्ली पुलिस के शीर्ष अधिकारियों की बैठक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में गृह मंत्रालय में एक बैठक हुई। बैठक में उपराज्यपाल वीके सक्सेना, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री अशीष सूद, दिल्ली पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहें।

बैठक में महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर, PWD से संबंधित विषयों,राष्ट्रीय सुरक्षा और अंतर्राष्ट्रीय गैंग और दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई। सरकार नई नीतियां बनाकर नए सिरे से कार्य करेगी। बैठक का मुख्य उद्देश्य दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच तालमेल स्थापित करना है,आपको बता दें चुनाव से पहले 22 नवंबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करने की बात कही थी।

इस बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि दिल्ली में शीला दीक्षित सरकार के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब इतने बड़े स्तर पर मीटिंग हुई। बैठक में महिला सुरक्षा और बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर खासतौर पर चर्चा हुई।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा छोटे-छोटे विषय, जो दिल्ली के सामने बड़ी बड़ी समस्या के रूप में आ रहे थे। जिनकी वजह से दिल्ली सरकार को दिक्कत हो रही थी। तत्कालीन आप की सरकार केंद्र सरकार को ब्यौरा देने से बच रहा था। सीएम गुप्ता ने कहा जहां चीजों को ठीक करने की जरूरत है, उस पर विस्तार से चर्चा हुई।

Created On :   28 Feb 2025 5:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story