Delhi CM Oath Ceremony: रेखा गुप्ता पहुंची रामलीला मैदान, देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गज नेता भी शामिल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रेखा गुप्ता पहुंची रामलीला मैदान, देवेंद्र फडणवीस सहित कई दिग्गज नेता भी शामिल, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
  • कुछ ही देर में शुरू होगा शपथग्रहण समारोह
  • परवेश वर्मा से मिलीं रेखा गुप्ता
  • एकनाथ शिंदे भी पहुंचे रामलीला मैदान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मुख्यमंत्री को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है। भारतीय जनता पार्टी की नेता रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दोपहर 12:35 बजे शपथ लेने जा रही हैं। रामलीला मैदान के बाहर जश्न का माहौल है। इसी के साथ रेखा गुप्ता भी मैदान में पहुंच चुकी हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव सहित कई दिग्गज नेता भी कार्यक्रम में उपस्थित हैं। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

एमपी के सीएम पहुंचे रामलीला मैदान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे भी शपथग्रहण समारोह के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।

यह भी पढ़े -एमपी में गर्मी लेकिन अन्य राज्यों में अभी ज्यादा गर्मी के आसार नहीं, क्या है इसकी वजह? जानें कैसा रहने वाला है आपके शहर के मौसम का हाल

राजस्थान सीएम की रेखा गुप्ता की मुलाकात

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से रेखा गुप्ता ने मुलाकात की।

परवेश वर्मा पहुंचे मैदान

नई दिल्ली से बीजेपी के विधायक परवेश वर्मा ने की रेखा गुप्ता से मुलाकात।

स्वाति मालीवाल

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने रामलीला मैदान में पहुंच कर रेखा गुप्ता से मुलाकात की।

पवन कल्याण

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण दिल्ली की भावी मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे।

यह भावुक दिन है- बांसुरी स्वराज

दिल्ली की सीएम बनने जा रही रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह पर बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि बीजेपी नेता रेखा गुप्ता के दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने के बाद दिल्ली में खूब विकास होगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में वह विकास की नई इबारत लिखेंगी। यह बहुत भावुक दिन है और मेरी मां सुषमा स्वराज निश्चित रूप से रेखा गुप्ता को आशीर्वाद दे रही हैं।

Created On :   20 Feb 2025 11:28 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story