दिल्ली बजट 2025: 27 साल बाद बीजेपी करेगी विधानसभा में बजट पेश, महिलाओं समेत इन पर हो सकता है फोक्स, सीएम रेखा गुप्ता ने ली अपनी कैबिनेट की बैठक

- आज होगा दिल्ली का बजट पेश
- सीएम रेखा गुप्ता ने ली बैठक
- हो सकता है योजनाओं का एलान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 साल बाद भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता हासिल की है। मंगलवार (25 मार्च) को 27 सालों बाद बीजेपी विधानसभा में बजट पेश करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता यह बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले सीएम गुप्ता ने अपनी कैबिनेट की बैठक ली है। इस बार सरकार महिलाओं, पानी, शिक्षा जैसे अन्य मुद्दों पर फोकस करेगी। साथ ही, कई योजनाओं का भी एलान किया जा सकता है। पिछली बार आम आदमी पार्टी ने 76 हजार करोड़ का बजट पेश किया था।
सरकार का फोसक किसपर?
बीजेपी महिलाओं, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राज्य में सड़कों पर जलभरा, प्रदूषण यमुना सफाई जैसे मुद्दों पर फोसक कर सकती है। साथ ही, योजनाओं की भी घोषणा की जाने की उम्मीद जताई जा रही है। आपको बता दें कि दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगी। यह बजट भाजपा के चुनावी घोषणापत्र और दिल्ली की जनता से किए गए वादों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। दिल्ली में भाजपा की सरकार के आने के बाद यह पहला बजट है, और इस पर सभी की नजरें टिकी हैं। इस बजट में कई बड़े बदलाव और योजनाओं का ऐलान हो सकता है, जो दिल्लीवासियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
सीएम पहुंचीं हनुमान मंदिर
बजट पेश करने से पहले सीएम गुप्ता ने हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चाना की। उन्होंने मीडिया से कहा कि बजरंग बली भला करेंगे। दिल्ली का भला होगा। राज्य का विकास होगा। राम राज्य स्थापित होगा।
'ऐतिहासिक बजट होगा'
दिल्ली सरकार के आज पेश होने वाले पहले बजट पर दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा, "यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। इस बजट से दिल्ली वाले खुश होंगे
Created On :   25 March 2025 11:06 AM IST