दिल्ली बजट 2025: महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़, 10 लाख का इलाज फ्री, जानें 1 लाख करोड़ के ऐतिहासिक बजट में क्या है खास?

- रेखा गुप्ता ने किया बजट पेश
- यमुना सफाई है सरकार की प्राथमिकता
- सीएम ने साधा आप पर निशाना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च) को विधानसभा में बजट पेश कर रही हैं। इस बार दिल्ली का बजट 1 लाख करोड़ रुपये तय किया गया है। महिलाओं, झुग्गीवालों, व्यापारियों और गरीबों सहित अन्य वर्गों पर फोकस किया गया है। इसी के साथ दिल्ली सरकार की प्राथमिकता यमुना सफाई होगी। बजट पेश करते समय रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर भी जोरदार निशाना साधा है।
बजट की अहम बातें
आयुष्मान भारत योजना जल्द लागू होगी
महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का प्रवाधान
कनेक्टिविटी सुधार के लिए 1 हजार करोड़
50 हजार अतिरिक्त कैमरे लगवाए जाएंगे
झुग्गी झोपड़ियों के लिए 696 करोड़ रुपये
गरीबों के लिए अटल कैंटीन खोली जाएंगी
गरीबों के लिए बनेंगे शौचालय
औद्योगिक उन्नति के लिए नीतियां बनेंगी
दिल्ली में हर दो साल में ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट होगी
व्यापारियों के लिए बनाया जाएगा ट्रेडर वेलफेयर बोर्ड
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए 2144 करोड़ रुपये आवंटित
यमुना सफाई के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित
सीवेज सुधारने के लिए 2500 करोड़ रुपये आवंटित
रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए 50 करोड़ रुपये आवंटित
टैंकरों में GPS के लिए 150 करोड़ रुपये आवंटित
गर्भवती महिलाओं के लिए 210 करोड़ रुपये आवंटित
सीएम रेखा गुप्ता का AAP पर निशाना
सीएम रेखा गुप्ता ने अपने भाषण के दौरान आम आदमी पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आप ने योजना से ज्यादा विज्ञापन पर खर्चा किया। उन्होंने (AAP) अपने लिए शीश महल बनाया। वह वादे करते थे लेकिन हम वादे निभा कर दिखाएंगे।
सीएम पहुंचीं हनुमान मंदिर
बजट पेश करने से पहले सीएम गुप्ता ने हनुमान मंदिर जाकर पूजा-अर्चाना की। उन्होंने मीडिया से कहा कि बजरंग बली भला करेंगे। दिल्ली का भला होगा। राज्य का विकास होगा। राम राज्य स्थापित होगा।
'ऐतिहासिक बजट होगा'
बजट पेश होने से पहले दिल्ली सरकार के मंत्री परवेश वर्मा ने कहा था कि यह एक ऐतिहासिक बजट होगा। इस बजट से दिल्ली वाले खुश होंगे।
Created On :   25 March 2025 12:34 PM IST