Assembly Elections 2025-26: कांग्रेस ने शुरु की विधानसभा चुनावों की तैयारी, नियुक्त किए मीडिया कोऑर्डिनेटर

कांग्रेस ने शुरु की विधानसभा चुनावों की तैयारी, नियुक्त किए मीडिया कोऑर्डिनेटर
  • मीडिया में छवि सुधारने में जुटी कांग्रेस
  • चुनावी राज्यों में नियुक्त किए मीडिया कोऑर्डिनेटर
  • अभय दुबे को मिली बिहार की जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मीडिया में अपनी छवि को दुरुस्त करने और जमीनी स्तर पर अपना नैरेटिव सेट करने के लिए कांग्रेस ने इस साल होने वाले बिहार और अगले साल होने वाले पांच राज्यों के लिए मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। पार्टी ने पुदुचेरी, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, बिहार और असम विधानसभा चुनावों के लिए मीडिया और रिसर्च कार्यों में सहायता करने के लिए नए अधिकारियों की नियुक्ति की है।

पुदुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए डॉली शर्मा को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर और डॉ. निशांत आनंद को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। ये दोनों अधिकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ मिलकर मीडिया से संबंधित कार्यों के संचालन में सहयोग करेंगे।

इन्हें मिली पं. बंगाल और केरल की जिम्मेदारी

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए महिमा सिंह को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, सुजाता पॉल और अंशुमन सेल को कोऑर्डिनेटर । तो वहीं, अरुण अग्रवाल और अबू शर्मा को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। केरल विधानसभा चुनाव के लिए मोहन कुमारमंगलम को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, लावण्या बल्लाल जैन और गौतम सेठ को कोऑर्डिनेटर तो वहीं, स्मित सिंह और जॉर्ज कुरियन को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

अभय दुबे को मिली इस राज्य की जिम्मेदारी

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भव्या नरसिंहमूर्ति को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर, चित्रा बाथम को कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इसके अलावा, अस्मा तस्लीम और ईशान त्यागी को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अभय दुबे को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया। प्रियंका गुप्ता, प्रकाश मीना, रितु सिंह और टीना करमवीर काे कोऑर्डिनेटर बनाया गया। तो वहीं, ज्योति कुमार सिंह और सत्येन्द्र सिंह राघव को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। असम विधानसभा चुनाव के लिए चरण सिंह सपरा को राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर बनाया गया। इसके अलावा, हर्षद शर्मा, ओनिका मेहरोत्रा, सिद्धार्थ तंवर, निघत अब्बास को कोऑर्डिनेटर तो वहीं, कुशाग्र सक्सेना और रश्मी मिगलानी को रिसर्च कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है।

Created On :   18 March 2025 2:35 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story