दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: कालकाजी सीट पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने किया रोड शो, सीएम आतिशी पर साधा निशाना
- 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव
- 8 फरवरी को आएंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे
- राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आप के बीच टक्कर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 5 फरवरी को होने वाले हैं। इस बीच रविवार को कालकाजी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कालकाजी में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी और दिल्ली की सीएम अतिशी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम फिल्मी सितारे शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाकर वोट मांग रही हैं। अगर सीट पर काम किया होता तो उन्हें फिल्मी सितारे बुलाने की जरुरत नहीं पड़ती।
कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा ने कहा, "दिल्ली की मुख्यमंत्री फिल्मी सितारे शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाकर वोट मांग रही हैं। आतिशी मार्लेना ने अगर काम किया होता, रोजगार दिए होते, महंगाई खत्म की होती तो उन्हें शत्रुघ्न सिन्हा को बुलाकर वोट नहीं मांगने पड़ते।"
बता दें कि, दिल्ली के कालकाजी सीट पर मुकाबला दिलचस्प है। यहां से आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम आतिशी और कांग्रेस की ओर से अलका लांबा चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कालकाजी सीट से बीजेपी की ओर से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में हैं। तीनों के बीच टक्कर का मुकाबला है।
राज्य में सियासत गर्म
दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।
Created On :   2 Feb 2025 7:04 PM IST