पंजाब पॉलिटिक्स: दिल्ली की हार का असर! कांग्रेस विधायक प्रताप बाजवा का बड़ा दावा, APP के 30 विधायक के संपर्क में होने की कही बात
![दिल्ली की हार का असर! कांग्रेस विधायक प्रताप बाजवा का बड़ा दावा, APP के 30 विधायक के संपर्क में होने की कही बात दिल्ली की हार का असर! कांग्रेस विधायक प्रताप बाजवा का बड़ा दावा, APP के 30 विधायक के संपर्क में होने की कही बात](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2025/02/09/1401884--.webp)
- दिल्ली में आप की हुई करारी हार
- पंजाब में आप को लेकर हो रहे दावे
- 30 विधायकों के कांग्रेस में संपर्क में होने की कही बात
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की वापसी हो गई है। जबकि, आम आदमी पार्टी की सरकार में बरकरार रहने का सपना टूट गया है। दिल्ली में कांग्रेस की हार को लेकर अब पंजाब में भी कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पंजाब में विपक्ष के नेता प्रताप बाजवा ने आप के 30 विधायक उनकी पार्टी के संपर्क में हैं। लेकिन, इस बारे में जब कांग्रेस विधायक परगट सिंह से सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि इस मसले पर केवल प्रताप बाजवा ही बता सकते हैं।
दिल्ली में आप की हार पर तंज
प्रताप बाजवा ने दिल्ली में आप की हार पर कहा, "अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पंजाबियों को बेवकूफ बनाने और 2022 में उनके वोट हासिल करने के लिए पंजाब में बड़े-बड़े वादे किए। आप ने अभी तक महिलाओं को 1000 रुपये प्रति महीने नहीं दिए हैं।"
बता दें, दिल्ली में भाजपा ने 48 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। इसके बाद उन्होंने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि परगट सिंह ने कहा कि वह दिल्ली मॉडल पर अलग-अलग राजनीति करने के लिए सत्ता में आई थी जो कि उनका दिल्ली मॉडल अब फ्लॉप हो गया। वहीं बीजेपी की पंजाब में वापसी को लेकर परगट सिंह ने कहा कि पंजाब और वेस्ट बंगाल में बीजेपी की वापसी होना मुश्किल है क्योंकि ये वो दो स्टेट हैं जहां पहले कांग्रेस नहीं थी और बीजेपी सत्ता में थी लेकिन दोनों स्टेट में बीजेपी कोशिश जरूर कर रही है लेकिन सत्ता में वापसी करना उनका मुश्किल है।
पंजाब के सीएम पर साधा निशाना
परगट सिंह ने कहा कि दोनों राज्य के लोग बीजेपी को पसंद नहीं करते। कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप बाजवा ने यह बयान भी दिया है कि पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की जगह अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने की कोशिश करेंगे। इस मामले पर परगट सिंह ने कहा कि भगवंत मान पहले ही मुख्यमंत्री नहीं है, बल्कि वह पहले से ही कंट्रोल्ड मुख्यमंत्री है। उन्होंने कहा पीछे से भगवंत मान पर कंट्रोल दिल्ली का ही है।
Created On :   9 Feb 2025 6:12 PM IST