बिहार दिवस: राष्ट्रपति मुर्मू ,पीएम मोदी व कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने बिहार दिवस की शुभकामनाएं और बधाई दी

- जल्द शुरू होगा सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का अध्याय-खड़गे
- बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही-राष्ट्रपति मुर्मू
- 113वां स्थापना दिवस मना रहा है बिहार, साल के अंत में होने है चुनाव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार 113वां स्थापना दिवस मना रहा है। इस मौके पर पक्ष विपक्ष के तमाम नेताओं ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने एक्स पर बिहार को वीरों और महान विभूतियों की पावन धरती बताया। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस मौके पर कहा बिहार की धरती प्राचीन काल से ही ज्ञान और विकास का केंद्र रही है।
बिहार दिवस के मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में सामाजिक न्याय, समानता एवं समावेशी विकास का अध्याय जल्द शुरू होगा। कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि अब टाइम आ गया है जब बिहार को लोकतंत्र और संविधान को सुरक्षित रखने के लिए अपनी भूमिका निभानी है। आपको बता दें इस साल के अंत में बिहार में विधानसभा चुनाव होने है, खड़गे के बयान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा है कि लोकतंत्र की जन्मस्थली, बिहार ज्ञान की भूमि है। बिहार से ही गांधी जी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ भारतीयों की आवाज बुलंद की थी। बिहार दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी बिहार दिवस के मौके पर राज्य के लोगों को बधाई दी।
Live Updates
- 23 March 2025 1:19 PM IST
यमन ने इजरायल जंग
यमन ने इजरायल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, IDF ने सफलतापूर्व किया इंटरसेप्ट
Created On :   22 March 2025 4:02 PM IST