दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: सीएम धामी ने कालकाजी सीट पर किया चुनाव प्रचार, युमना को लेकर केजरीवाल को घेरा

सीएम धामी ने कालकाजी सीट पर किया चुनाव प्रचार, युमना को लेकर केजरीवाल को घेरा
  • 5 फरवरी को होंगे दिल्ली में विधानसभा चुनाव
  • 8 फरवरी को आएंगे दिल्ली चुनाव के नतीजे
  • राज्य में आप, बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसकी तैयारियां सभी पार्टी जोरों-शोरों से कर रही हैं। इस बीच बुधवार को उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी कालकाजी सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को युमना को लेकर घेरा।

सीएम धामी ने युमना को लेकर केजरीवाल को घेरा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में कहा, "जब भी मैं दिल्ली आता हूं और यमुना जी को देखता हूं तो भावुक हो जाता हूं क्योंकि मां यमुना में हम सबकी आस्था है। मां यमुना उत्तराखंड के यमुनोत्री से निकलती हैं, वहां वह शुद्ध और स्वच्छ हैं, लेकिन यहां, पीने की बात तो दूर, क्या कोई इस पानी से नहा भी पाएगा? इसे इतना प्रदूषित और काला करने का काम अरविंद केजरीवाल की सरकार ने किया है। पिछले 10 सालों से वे हर बार कहते हैं कि मैं यमुना जी को साफ करूंगा, इस बार भी उन्होंने अपने घोषणापत्र में यही कहा है।"

बता दें कि, कालकाजी सीट पर बीजेपी की ओर से रमेश बिधूड़ी चुनावी मैदान में हैं। वहीं, कांग्रेस की ओर से अलका लांबा चुनावी मैदान में हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी की ओर से सीएम आतिशी कालकाजी सीट से चुनाव लड़ रही है। ऐसे में यहां का मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

राज्य में सियासत गर्म

दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। मामला त्रिकोणीय भी है, ऐसे में तीनों पार्टी लगातार अपनी चुनावी तैयारी में जुटी है। राज्य में बीते दस साल से आम आदमी पार्टी की सरकार है। ऐसे में आप के खिलाफ तैयार हुए एंटी इनकंबेंसी का फायदा बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही उठाना चाहती है। हालांकि, इस चुनावी रणनीति में जनता के किस साथ रहती है, यह 8 फरवरी को साफ हो जाएगा।

Created On :   29 Jan 2025 10:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story