सीएम शपथ: चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री की ली शपथ, पीएम मोदी समेत तमाम एनडीए नेता शपथ में शामिल हुए

चंद्रबाबू नायडू ने चौथी बार आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री की ली शपथ, पीएम मोदी समेत तमाम एनडीए नेता शपथ में शामिल हुए
  • तेलुगू देशम पार्टी चीफ चंद्रबाबू नायडू
  • केसरपल्ली शहर के आईटी पार्क मैदान में ली शपथ
  • मोदी सरकार के कई मंत्री रहें मौजूद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) चीफ चंद्रबाबू नायडू सुबह 11 बजे केसरपल्ली शहर के आईटी पार्क मैदान में सीएम पद की शपथ ली। एनडीए गठबंधन में शामिल होने के नाते बीजेपी के साथ तमाम गठबंधित दलों के नेता नायडू की शपथ में शामिल होने के लिए पहुंचे है।

आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीडीपी ने 175 में से 135 सीटों पर जीत दर्ज करते हुए पूर्ण बहुमत हासिल किया है। नतीजों के बाद से ही नायडू को ही सीएम बनना तय था। ओडिशा के भुवनेश्वर शहर के जनता मैदान में मोहन चरण माझी भी ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के तौर पर आज शाम करीब 5 बजे शपथ लेंगे। ओडिशा में बीजेपी ने 147 में से 78 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है। पार्टी ने एक दिन पहले ही मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुना है, जो आज सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे है। नायडू के शपथ में पीएम मोदी समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता और सेलेब्रिटीज के अलाव कई राज्यों के मुख्यमंत्री पहुंचे।

चौथी बार सीएम बने नायडू

आपको बता दें कि नायडू पहली बार 1995 में मुख्यमंत्री बने और उसके बाद दो और कार्यकाल पूरे किए। सीएम के रूप में उनके पहले दो कार्यकाल संयुक्त आंध्र प्रदेश के नेतृत्व में थे, जो 1995 में शुरू हुए और 2004 में खत्म हुए। तीसरा कार्यकाल राज्य के विभाजन के बाद आया। 2014 में नायडू विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के रूप में उभरे और 2019 तक इस पद पर रहे। वे 2019 का चुनाव हार गए और 2024 तक विपक्ष के नेता बने रहे।

Created On :   12 Jun 2024 6:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story