बिहार विधानसभा चुनाव 2025: महागठबंधन में सीट के बंटवारे के लिए अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान आया सामने, कहा- 'अभी वो आए ही नहीं...'

महागठबंधन में सीट के बंटवारे के लिए अखिलेश प्रसाद सिंह का बयान आया सामने, कहा- अभी वो आए ही नहीं...
  • सीएम नीतिश कुमार का बेटा आ सकता है राजनीति में
  • कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह का बयान आया सामने
  • महागठबंधन में सीट बंटवारे पर दी अपनी राय

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। कांग्रेस भी आने वाले विधानसभा चुनाव को मजबूती से लड़ने में लगी हुई है। ऐसे में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी बिहार में दौरे का काम शुरू कर दिया है। कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने अपने एक बयान में कहा था कि, पिछले विधानसभा चुनाव में मोतिहारी में कांग्रेस को अपेक्षा के मुताबिक रिजल्ट नहीं मिले थे। इसलिए आने वाले चुनाव में यहां से प्रतिनिधित्व को बढ़ा देना चाहिए।

अखिलेश प्रसाद ने क्या कहा?

कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद ने कहा था कि, पार्टी आने वाले विधानसभा चुनावों को मजबूती से लड़ेगी और बीते 15 दिनों के अंदर ही राहुल गांधी दो बार बिहार का दौरा कर चुके हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी जल्द ही बिहार आने वाले हैं। उन्होंने महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कहा था कि कांग्रेस जो सीट चाहती है वो उसको मिलेगी ये मैं जानता हूं।

सीएम नीतिश कुमार के बेटे की नियुक्ति पर अखिलेश सिंह

सीएम नीतिश कुमार के बेटे निशांत के राजनीति में चर्चा जारी है। जिसको लेकर ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह का कहना है कि, अभी तो वो आए ही नहीं हैं, उनकी परीक्षा बाकी है। लेकिन उनके आने से भी महागठबंधन में कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। ये लोकतंत्र है और कोई भी राजनीति में आ सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, जिस तरह से बीते पांच साल से बिहार सरकार चली है उससे किसी को भी खुशी नहीं है।

बिहार पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता

बता दें, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावरु गुरुवार को बिहार पहुंचे थे और उन्होंने कहा था कि, लड़ाई छोटी हो या बड़ी, लड़ाई जीतने के लिए लड़ी जानी चाहिए। बिहार कांग्रेस भी लड़ा लड़ेगी और जीतेगी भी। अल्लावरु बिहार कांग्रेस प्रभारी नियुक्त होने के बाद पहली बार पटना गए थे। इसके बाद ही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा भी पटना दौरे पर गई थीं।

Created On :   23 Feb 2025 1:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story