दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: नतीजों से पहले एग्जिट पोल में हार के आंकड़ों से बौखलाई कांग्रेस, क्या AAP का सहारा लेगी? के सी वेणुगोपाल ने किया क्लियर

नतीजों से पहले एग्जिट पोल में हार के आंकड़ों से बौखलाई कांग्रेस, क्या AAP का सहारा लेगी? के सी वेणुगोपाल ने किया क्लियर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव हो चुके है। इसके बाद बुधवार शाम को कई एग्जिट पोल्स के आंकड़े जारी हुए हैं। इसमें 27 सालों के बाद भाजपा की वापसी का दावा किया है। जबकि, सत्ताधारी आम आदमी पार्टी की हाथों से सत्ता फिसलते हुई नजर आ रही है। इस पर कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इस क्रम में कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल ने गुरुवार को दो टूक बयान दिया। उन्होंने एग्जिट पोल के आंकड़ों को मानने से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें केवल चुनाव के नतीजे आने की प्रतीक्षा है।

के सी वेणुगोपाल ने आकंड़ो पर दिया जवाब

इसके अलावा के सी वेणुगोपाल से मीडिया ने सवाल किया। उनसे पूछा गया दिल्ली विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के आंकड़े जारी हो चुके हैं। इस पर कांग्रेस की क्या उम्मीदें हैं? इसके जवाब में के सी वेणुगोपाल ने कहा कि हम एग्जिट पोल पर भरोसा नहीं करते हैं। पहले हम परिणाम सामने आ जाने दीजिए। उन्होंने कहा कि हमें अपने नेताओं पर विश्वास है। हमने दिल्ली की कुछ सीटों पर अच्छी लड़ाई लड़ी है।" मीडिया ने के सी वेणुगोपाल से सवाल पूछा कि क्या जरूरत पड़ने पर कांग्रेस आम आदमी पार्टी का समर्थन लेगी? इस पर उन्होंने कहा कि पहले नतीजे आने दीजिए। इसके बाद सोचा जाएगा।

केसी वेणुगोपाल के अलावा नई दिल्ली सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने भी एग्जिट पोल्स के आंकड़ों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अच्छा चुनाव लड़ा है। हमें 8 फरवरी को इंतजार करना पड़ेगा। कांग्रेस को दिल्ली में कुछ भी नहीं समझा सकता था। सी कांग्रेस ने राजधानी के समीकरण बदल दिए हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप सारे समीकरण बदलने के स्तर पर आते हैं तो आदमी कहीं भी जा सकता है।

यह भी पढ़े -एसबीआई का मुनाफा तीसरी तिमाही में 84 प्रतिशत बढ़ा, ब्याज से आय में भी हुआ इजाफा

एग्जिट पोल में कौन कहां?

चाणक्य स्ट्रैटेजीज - आप 25-28, बीजेपी 39-44, कांग्रेस 2-3

डीवी रिसर्च - आप 26 से 34, बीजेपी 36-44 और कांग्रेस शून्य

जेवीसी - आप 22-31, बीजेपी 39 से 45 और कांग्रेस शून्य से दो

मैट्रिज - आप 32-37, बीजेपी 35-40, कांग्रेस शून्य से एक

माइंड ब्रिंक - आप 44-49, बीजेपी 21-25, कांग्रेस शून्य से 1

पी मार्क - आप 21-31, बीजेपी 39-49, कांग्रेस शून्य से एक

पीपुल्स इनसाइट - आप 25-29, बीजेपी 40-44 और कांग्रेस शून्य से 2

पीपुल्स पल्स - आप 10-19, बीजेपी 51-60, कांग्रेस शून्य

पोल डायरी - आप 18-25, बीजेपी 42 से 50 और कांग्रेस शून्य से दो

वी प्रीसाइड - आप 46- 52 और बीजेपी 18 से 23 और कांग्रेस शून्य से एक

Created On :   6 Feb 2025 5:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story